भारत
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. फ्लैट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया. आपको बता दें कि यह घटना सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी की है, जहां बी-2 टॉवर के सातवें फ्लोर के 706 नंबर फ्लैट में आग लग गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया.
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
पुलिस ने बताया कि बालकनी में रखे जूतों की रैक एवं दरवाजे में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड यूनिट को बुलाया गया. आग तेजी से बड़ रही थी जिसके बाद उसे बुझा पाना मुश्किल हो रही था. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आपको बता दें कि इस घचना में किसी के हताहत होने का कोई खबर नहीं मिली है.
मिली जानकारी के अनुसार, फ्लैट के मालिक 2 दिन पहले ही मेरठ में किसी फंक्शन में शामिल होने गए थे. घर पर कोई नहीं था और इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है. हांलाकि घर में रखा सारा सामान जल चुका है.
DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.