Advertisement

Noida News: नोएडा में छठ पूजा को लेकर गहराया विवाद, पार्क में तालाब बनाने पर कड़ा विरोध, जानें क्या है पूरा मामला

दिवाली पर्व के साथ छठ का पर्व भी आने वाला है. छठ पूजा के लिए सेक्टर-71 में पार्क में तालाब बनाने की बात पर विवाद हो गया.

Latest News
Noida News: नोएडा में छठ पूजा को लेकर गहराया विवाद, पार्क में तालाब बनाने पर कड़ा विरोध, जानें क्या है पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

दिवाली के साथ-साथ लोगों ने छठ पर्व की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. बड़े शहरों में ज्यादा छठ घाट नहीं होते हैं. जिसके वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब मामला  नोएडा सेक्टर-71 का है. जहां शिवशक्ति अपार्टमेंट से महज 200 मीटर की दूरी पर हर साल नोएडा प्राधिकरण छठ घाट बनवाता है. लेकिन इस बार कुछ लोगों द्वारा अपार्टमेंट के अंदर बच्चों के पार्क में तालाब बनाने और छठ पूजा करने की अनुमति ले ली है. इसके बाद से लोगों में काफी नाराजगी देखी जा सकती है.  लोगों का कहना है कि पार्क में तालाब बनाने से बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. 

पार्क बच्चों के खेलने की जहग 
बच्चों के पार्क में तालाब बनाए जाने की अनुमति मिलने की बात पर विवाद खड़ा हो गया है. लोगों का कहना है कि पार्क बच्चों के खेलने की जगह है, महिलाओं के टहलने की और बुजुर्गों के आराम करने की जगह है. ऐसे में पार्क में तालाब बनाना खतरे से खाली नहीं होगा. लोगों ने नोएडा अथॉरिटी और हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट से पार्क में छठ पूजा की अनुमति को रद्द करने की अपील की है. 


ये भी पढ़ें-Honey Trap में फंसा गुजराती युवक, 26000 रुपये में कर रहा था पाकिस्तान के लिए जासूसी


छूठ बोलकर ली अनुमति
लोगों ने आरोप लगाया है कि ये अनुमति विभाग को धोखे में रखकर ली गई है. पार्क में बच्चों के लिए झूले-स्लाइड लगे हैं. इसकी जानकारी दिए बगैर पार्क में तालाब खोदने की अनुमति ली गई है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement