Advertisement

UP: गार्डन गैलरिया मॉल में ऑफिस पार्टी के दौरान हंगामा, लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में कंपनी डायरेक्टर गिरफ्तार

Noida News: यूपी के नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल एक फिर से चर्चा में है. इस बार चर्चा में आने का कारण यहां हो रही एक ऑफिस पार्टी है. एक  प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला ने अपनी ही कंपनी के डायरेक्टर पर पार्टी के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. 

Latest News
UP: गार्डन गैलरिया मॉल में ऑफिस पार्टी के दौरान हंगामा, लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में कंपनी डायरेक्टर गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

Garden Galleria Mall: नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में मॉल में एक युवती के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपनी कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ पार्टी के दौरान अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए आरोपी डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

ये है पूरा मामला
नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह इंदिरापुरम स्थित एक बिल्डिंग कंसल्टेंसी फर्म में काम करती है. कंपनी के डायरेक्टर भूपेंद्र कुमार रमैया ने बीते शनिवार को नोएडा के सेक्टर 38ए स्थित गार्डन गैलरिया मॉल के एक रेस्तरां में अपने कर्मचारियों के लिए एक पार्टी का आयोजित की थी.

युवती का आरोप है कि पार्टी के दौरान रमैया ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ की. साथ ही उसे गलत तरीके से छुआ था. पीड़िता ने बताया कि जब उसने रमैया के इस हरकत का विरोध किया तो डायरेक्टर ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी. इसके साथ ही उसने गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी.


ये भी पढ़ें- US Elections 2024: क्या हैरिस को हरा देंगे ट्रंप? अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव पर क्या है सट्टा बाजार की भविष्यवाणी


 

मंगलवार को अदालत में पेश कर भेजा गया जेल 
इस पर युवती ने सोमवार रात को सेक्टर 39 थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर भूपेंद्र कुमार रमैया के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement