भारत
दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. अब दिल्ली नगर निगम घर से कूड़ा उठाने का चार्ज लेगी. MCD कूड़ा उठाने के लिए हर महीने लोगों को 50 से 200 रुपये चार्ज लेगी.
दिल्ली के निवासियों को जल्द ही घर से कूड़ा उठवाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी. दरअसल, अब दिल्ली नगर निगम (MCD) डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए मासिक उपयोगकर्ता शुल्क लगाने जा रही है. ये सेवा अब तक मुफ्त थी पर अब इसके लिए आपको चार्ज भरना होगा. राष्ट्रीय राजधानी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2018 को अधिसूचित किए जाने के सात साल बाद, MCD आखिरकार आवासीय संपत्ति मालिकों से 50 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति माह तक का शुल्क वसूलना शुरू कर देगी. इका सीधा असर राजधानी के संपत्ति मालिकों की जेब पर पड़ेगा.
इस यूजर चार्ज के फैसले ने राजधानी में राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. आम आदमी पार्टी (आप) ने इस कदम की आलोचना की है और सरकार को घेरा है. उन्होंने इस चार्ज को मनमाना बताया है. दिल्ली के महापौर महेश कुमार ने इसे लेकर निगमायुक्त को एक लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने यूजर चार्ज को बिना सदन की मंजूरी के लागू करने की बात को गलत बताया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.