Advertisement

India Alliance: खड़गे को इंडिया अलायंस का PM फेस बनाने के सवाल पर बोले नीतीश कुमार, 'हमारा पूरा समर्थन है'

Nitish Kumar On INDIA Alliance: नीतीश कुमार ने इंडिया अलायंस के बीच दरार की खबरों को नकारा है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम पद के लिए वह दावेदार नहीं हैं और जिसे भी बनाया जाएगा उसे ही सारे सहयोगी स्वीकार करेंगे.

Latest News
India Alliance: खड़गे को इंडिया अलायंस का PM फेस बनाने के सवाल पर बोले नीतीश कुमार, 'हमारा पूरा समर्थन है'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडिया अलायंस की चौथी बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम पद का दावेदार बनाने की खबरों के बाद नीतीश कुमार की नाराजगी की चर्चा थी. हालांकि, सोमवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई दरार नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पीएम पद की रेस में नहीं हूं और न ही नाराज हूं. इस तरह की बातें बिल्कुल बेकार है. गठबंधन की बैठक अच्छी तरह से हुई है और हमने कहा है कि जिसको भी दावेदार बनाना है जल्दी बनाइए. हम अपने स्तर पर पूरा सहयोग करेंगे बस चाहते हैं कि जो कुछ भी हो वह समय रहते हो जाए ताकि तैयारी हो सके. हमने कभी भी पीएम पद का दावेदार बनाने की मांग नहीं की है.

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई जिसमें ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का नाम पीएम पद के दावेदार के लिए आगे बढ़ाया है. उनके प्रस्ताव का समर्थन आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी किया है. बताया जा रहा था कि इससे नीतीश कुमार नाराज हैं और उन्हें मनाने के लिए खुद राहुल गांधी ने भी फोन किया था. अब बिहार के मुख्यमंत्री ने इन दावों को बेकार बताया है और कहा कि गठबंधन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं. 

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ रंगरलिया मना रही थी महिला, नींद से जागा पति तो कर दी हत्या  

नीतीश कुमार ने कहा, 'सारे फैसले जल्द हो जाएंगे'
नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में सब एकजुट हैं. हम लोग जरा भी नराज नहीं हैं और ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है. हमने गठबंधन की बैठक में कह दिया है कि जिसको बनाना है बस जल्दी बनाइए. सारी चीजें और सब कुछ समय पर होने वाला है. हमारी इच्छा नहीं थी हम तो मींटिग में कह दिए हैं कि हमारी ऐसी कोई चाहत (पीएम पद) नहीं है. उन्होंने आरजेडी और जेडीयू की विलय की खबरों को भी बेकार बताया.

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद 
25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जन्मदिन होता है. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी का मुझसे बहुत स्नेह था. उन्होंने मुझे सीएम बनाया और वह मुझे बहुत मानते थे. उनके बारे में क्या कह सकते हैं. आज उनकी जयंती है तो उन्हें नमन कर रहे हैं. उनका मेरे राजनीतिक जीवन में हमेशा एक आदर्श और अभिभावक की तरह से योगदान रहा है.

यह भी पढ़ें: MP में आज होगा कैबिनेट विस्तार, इन विधायकों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement