भारत
बिहार विधानसभा चुनाव बस कुछ महीने दूर है. चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने पेंशन में दोगुने से ज्यादा इजाफा किया है.
बिहार चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खज़ाना खोल दिया है. नीतीश कुमार ने बुजुर्गों, विकलांगों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. उन्होंने मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है. बढ़ा हुआ पेंशन जुलाई महीने से मिलना शुरू हो जाएगा.
नीतीश कुमार ने X पर लिखा,'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.'
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 21, 2025
इसके साथ ही नीतीश कुमार ने लिखा कि बुजुर्ग समाज का अनमोल हिस्सा हैं और वो सम्मानजनक जीवन जी पाएं ये सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है.
-मनरेगा के तहत बढ़ाई ग्राम प्रधानों की शक्तियां. अब ग्राम प्रधान गांव के विकास के लिए 10 लाख तक की योजनाओं को सैंक्शन कर सकते हैं. पहले यह सीमा 5 लाख की थी.
- पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों को मिलने वाला अलाउंस बढ़ाया. जिला परिषद अध्यक्ष का मंथला अलाउंस 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया गया. उपाध्यक्ष का अलाउंस 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया. वहीं, गांव के मुखिया का अलाउंस 5000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किया गया है.
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनाव में नीतीश कुमार की JDU ने NDA गठबंधन से हाथ मिलाया है. नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने की उम्मीद लगा रहे हैं. हालांकि, अभी तक NDA ने ऐलान नहीं किया है कि चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा. NDA का मुकाबला लालू प्रसाद यादव की RJD और कांग्रेस के गठबंधन से होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.