Advertisement

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, अब फ्री में कर सकते हैं 200 यात्राएं! 3000 रुपए में बनेगा सालाना FASTag पास, इस दिन से होगा लागू

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स के नियमों बड़ा बदलाव किया है. इस नए नियम के तहत आने वाले 15 अगस्त से 3000 रुपये का सालाना फासटैग बनेगा जिससे आप 200 यात्राएं कर सकते हैं.

Latest News
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, अब फ्री में कर सकते हैं 200 यात्राएं! 3000 रुपए में बनेगा सालाना FASTag पास, इस दिन से होगा लागू

new fastag rule

Add DNA as a Preferred Source

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इन नए नियम के आ जाने से उम्मीद लगाई जा रही है कि आम जनता को अब राहत मिलने वाली है. नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अब 3000 रुपये में फासटैग बनेगा. जिससे आप एक साल के भीतर 200 यात्राएं फ्री कर सकते हैं. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है.

15 अगस्त से होगा लागू
नितन गडकरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “एक एतिहासीक पहल के तहत, हम 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू कर रहे हैं. यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा.

यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा.

सरल और सुगम होगी यात्रा
वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी.

यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को संबोधित करती है और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाती है.

बेहतर यात्रा का अनुभव
प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम करके और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को न्यूनतम करके, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव का वादा करती है.”
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement