Advertisement

बुर्का पहनकर बोर्ड परीक्षा देने पर लगे बैन, महाराष्ट्र के BJP नेता ने शिक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी

बीजेपी नेता नितेश राणे ने महाराष्ट्र शिक्षा मंत्रो को पत्र लिखकर बोर्ड परीक्षा में बुर्का पहनकर एग्जाम देने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

Latest News
बुर्का पहनकर बोर्ड परीक्षा देने पर लगे बैन, महाराष्ट्र के BJP नेता ने शिक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

कुछ ही दिनों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. छात्रों के लिए ये जीवन की सबसे महत्वपूर्ण करीक्षा होती है. इसी बीच बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री और शिवसेना के नेता दादा भूसे को पत्र लिखकर एक मांग की है. उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्राओं के बुर्का पहनकर परीक्षा देने पर पाबंदी लगाने की मांग की है. उ्होंने कहा कि बुर्के की आड़ में चीटिंग के लिए किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है और चेकिंग के दौरान कोई हंगामा खड़ा हो सकता है, इस कारण बुर्का पहनकर परीक्षा देने पर पाबंदी लगाई जाए. 

पत्र लिख कही ये बात 
स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भूसे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि लड़कियों को परीक्षा हॉल में बुर्का पहनने की अनुमति देनेी ठीक नहीं और सुरक्षा संबंधी मुद्दे भी पैदा हो सकते हैं. उन्होंने कहा, "10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाली छात्राओं को बुर्का पहनने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. अगर जरूरी हो, तो जांच करने के लिए महिला पुलिस अधिकारी या महिला कर्मचारी नियुक्त किए जाने चाहिए. ये परीक्षाएं छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन्हें पारदर्शी तरीके से, धोखाधड़ी जैसी किसी भी तरह की गड़बड़ी से मुक्त तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए."

ये भी पढ़ें-Delhi Elections 2025: 'यमुना में जहर' वाले बयान पर केजरीवाल ने दिया चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब, बताई ये वजह

छात्राओं को बुर्का पहनने से रोकने की एक महत्वपूर्ण वजह से है. इस फैसले के पीछे नकल मुक्त परीक्षा कराना वजह है. जानकारी के मुताबिक, अबतक स्कूल शिक्षा मंत्रालय ने उनकी मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होने वाली हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement