भारत
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) जल्द ही अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में NMACC इंडिया वीकेंड का आयोजन करने जा रहा है.
नीता अंबानी जल्द ही भारत की परंपराओं और संस्कृति की झलक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दिखाने जा रही हैं. शहर में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इंडिया वीकेंड का आयोजन किया जाएगा. ये आयोजन न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में 12 से 24 सितंबर, 2025 को होगा. इस आयोजन में डांस, म्यूजिक, फैशन और भारत के दूसरे आर्ट फॉर्म्स का प्रदर्शन किया जाएगा.
नीता अंबानी ने कहा, 'हमें यह देखना होगा कि हम कैसे भारत की कलाओं और कलाकारों को पूरी दुनिया के सामने लेकर जा सकते हैं और दुनिया के क्रिएटिव इमैजिनेशन का केंद्र बना सकते हैं. इसके लिंकन सेंटर से बेहतर जगह कोई हो नहीं सकती थी.'
नीता अंबानी ने साल 2023 में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर शुरू किया था. ये सेंटर अलग-अलग परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का एक मंच देता है. इसे शुरू करने की वजह नीता अंबानी ने बताई थी. नीता अंबानी खुद के एक भरतनाट्यम डांसर हैं. लेकिन उनका परिवार उनके सोलो डेब्यू के लिए कोई थिएटर अफोर्ड नहीं कर सकता था. नीता ने बताया कि उन्होंने तभी तय कर लिया था कि जब उनके पास क्षमता होगी तब वो कला और कलाकारों की मदद के लिए कुछ ऐसा ज़रूर करेंगी.
नीता अंबानी ने कहा, 'NMACC में हमारा मकसद दुनिया की बेहतरीन कलाओं को भारत में प्रदर्शित करना और भारत की बेहतरीन कला और संस्कृति को दुनिया को दिखाना है. ये वीकेंड उस सफर में हमारा पहला कदम होगा. हम दुनिया के सबसे आइकॉनिक स्टेज पर भारत की स्पिरिट को सेलिब्रेट करें. न्यूयॉर्क शहर और दुनिया के साथ हमारी परंपरा और संस्कृति को साझा करने के लिए मैं उत्साहित हूं.'
NMACC वीकेंड की शुरुआत 12 सितंबर को होगी. ग्रैंड स्वागत कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों के लिए मनीष मल्होत्रा के स्वदेश फैशन शो का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही शेफ विकास खन्ना इस कार्यक्रम में भारतीय पाक कला का प्रदर्शन करेंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.