Advertisement

पुणे में सामने आई निर्भया कांड जैसी घटना, सुनसान जगह का फायदा उठाकर लड़की के साथ किया गैंगरेप

Pune Rape Case: पुणे में 21 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

Latest News
पुणे में सामने आई निर्भया कांड जैसी घटना, सुनसान जगह का फायदा उठाकर लड़की के साथ किया गैंगरेप

Pune Rape Case

Add DNA as a Preferred Source

Pune Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है. यहां पर दोस्तों के साथ घूम रही लड़की के साथ युवकों ने गैंगरेप किया है. घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक लड़की अपने दोस्तों साथ घूम रही थी, तभी तीन लड़के आए और उसके दोस्तों को कपड़े से बांध दिया और फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया.

अंधेरे का उठाया फायदा 

हैवानियत का शिकार हुई लड़की की उम्र 21 साल बताई जा रही है. युवकों ने सुनसान इलाके में अंधेरे का फायदा उठाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद पीड़ित सुबह पांच बजे पुलिस के पास पहुंचे और कोडंवा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 


यह भी पढ़ें - Maharashtra: चलते ऑटो में हुई लड़की से छेड़छाड़, सिर पर लगी चोट के बाद अस्पताल में भर्ती


इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमों का गठन किया है.  पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त सीपी रंजन कुमार शर्मा ने कहा, "कल रात 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी. जब वह दोस्तों के साथ थी, तब तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें पीटा। बाद में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया. हमें आज सुबह करीब 5 बजे यह सूचना मिली. आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं. आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार करते समय उसके दोस्तों को कपड़े से बांध दिया था. लड़की अस्पताल में है, उसका इलाज चल रहा है. वह होश में है. हम लड़की का बयान लेने की प्रक्रिया में हैं. आरोपियों की तलाश के लिए 10 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं." 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement