Advertisement

Cash for Vote मामले में नया मोड़, विनोद तावड़े ने राहुल, खड़गे और सुप्रिया को भेजा लीगल नोटिस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े पर मुंबई के एक होटल में वोटर्स को पांच करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगा था. अब इस मामले में नया मोड़ आया है.

Latest News
Cash for Vote मामले में नया मोड़, विनोद तावड़े ने राहुल, खड़गे और सुप्रिया को भेजा लीगल नोटिस
Add DNA as a Preferred Source

Cash for Vote: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े पर मुंबई के एक होटल में वोटर्स को पांच करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगा था. हालांकि नेता इन आरोपों को खारिज कर दिया था. इस मामले में अब विनोद तावड़े ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को लीगल नोटिस भेजा है. तावड़े ने इन नेताओं से माफी मांगने को कहा है. 

'माफी मांगे वरना होगी कानूनी कार्रवाई'
विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'महाराष्ट्र विधानसभा से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मुझे और हमारी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की. मेरे बारे में कांग्रेस के नेताओं ने झूठ फैलाया. मेरे जैसे सामान्य परिवार से आये नेता और हमारे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की. जानबूझकर मेरी बदनामी की गई इसलिए मैंने आज उन सभी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. अगर वह सार्वजानिक तौर पर माफी नहीं मांगते तो मैं कानूनी कारवाई करूंगा.


यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र चुनाव से पहले 'Cash for Vote' मामले में फंसे BJP नेता विनोद तावड़े, आरोपों को बताया निराधार


 

 

भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश
मैंने नालासोपारा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और उनकी पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ उनके बेबुनियाद आरोपों के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया है. मेरी और भाजपा की छवि खराब करने के उनके प्रयासों के बावजूद, सच्चाई स्पष्ट है. चुनाव आयोग और पुलिस द्वारा की गई जांच में कथित 5 करोड़ कभी बरामद नहीं हुए. यह मामला कांग्रेस की निम्न-स्तरीय राजनीति और देश को गुमराह करने के उनके हताश प्रयासों को उजागर करता है. भाजपा सच्चाई और लोगों के भरोसे के साथ मजबूती से खड़ी है.

विनोद तावड़े पर क्या लगे थे आरोप?
19 नवंबर को सोशल मीडिया पर विनोद तावड़े का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन पर कथित तौर पर महाराष्ट्र के विवंत होटल में पैसे बांटने का आरोप लगा था. ये वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट किया था. बीजेपी महासचिव तावड़े पर वोट के लिए कैश बांटने का आरोप बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने लगाए थे. तावड़े पर आरोप लगाया गया कि वे मुंबई के एक होटल में पांच करोड़ रुपए मतदाताओं को बांटने के लिए लेकर गए हैं. हालांकि, इन आरोपों पर तावड़े ने इनकार कर दिया था. बाद में इस मामले पर जमकर राजनीति हुआ. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement