Advertisement

Delhi Election: क्या अपनी ही सीट नहीं बचा पाएंगे केजरीवाल? जानिए क्या कहता है नई दिल्ली सीट का Exit Poll

Delhi Election: दिल्ली की जनता ने नई सरकार बनाने के लिए 5 फरवरी को जमकर मतदान किया है. लेकिन अब सबसे हॉट सीट नई दिल्ली पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. आइए जनाते हैं क्या कहता है एग्जिट पोल

Latest News
Delhi Election: क्या अपनी ही सीट नहीं बचा पाएंगे केजरीवाल? जानिए क्या कहता है नई दिल्ली सीट का Exit Poll


Delhi Election

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Election: दिल्ली की जनता ने नई सरकार बनाने के लिए 5 फरवरी को जमकर मतदान किया है. लेकिन अब सबसे हॉट सीट नई दिल्ली पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. आइए जनाते हैं क्या कहता है एग्जिट पोल बीते बुधवार यानी 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराया गया है. सभी 70 सीटों पर वोटिंग कर  जनता ने अपना जन प्रितिनिधि चुन लिया है, लेकिन अभी नाम बाहर आने में थोड़ी सी देरी है. कई प्रत्योशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो चुकी है. जनता ने इस बार किसे मौका दिया है. इस बात से 8 तारीख को पर्दा उठ जाएगा. लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान आने शुरू हो गए हैं. 

नई दिल्ली सीट का परिणाम कर सकता है बेचैन
सभी अनुमानों में लगभग भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है. लेकिन दिल्ली के लोगों की नजर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर टिकी हुई है. हर कोई नई दिल्ली विधानसभा सीट का परिणाम जानने के लिए ज्यादा उत्सुक है. इस बार के चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे बड़ी हॉट सीट में एक थी. इसकी वजह है यहां से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार- पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम के बेटे और पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व सीएम के बेटे और पू्र्व सांसद संदीप दीक्षित

यह भी पढ़ें- Delhi Election Exit Poll: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे! सबसे पहले ZEENIA से जानें AAP, BJP और कांग्रेस को कितनी मिलेंगी सीटें?

त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी होगी जीत
अब इस त्रिकोणीय मुकाबले में जीत किसकी होती ये जानने कि लिए पूरी दिल्ली इंतजार कर रही है. यू तो एग्जिट पोल में विधानसभावार नतीजों के लिए खुलकर नहीं कहा गया है. लेकिन फिर भी दावा ये किया जा रहा है कि नई दिल्ली सीट पर केजरीवार बड़े अंतर से हार सकते हैं. हालांकि ये केवल एग्जिल पोल का दावा है चुनावी परिणाम नहीं. नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक और भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement