Advertisement

New Delhi रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप, 4 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में रेलवे कर्मचारी भी

नई दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की हदें पार हो गईं. घटना 21 तारीख की बताई जा रही है. इस दौरन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे गैंगरेप का मामला सामने आया है.

New Delhi रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप, 4 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में रेलवे कर्मचारी भी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक कमरे में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. वारदात 21 तारीख रात की बताई जा रही है.  रेलवे पुलिस को इस संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी.पीड़ित महिला फरीदाबाद की रहने वाली है.महिला की उम्र 30 वर्ष है. पुलिस को दिए बयान में उसने कहा है कि वह बीते एक साल से अपने पति से अलग रह रही है.तलाक का कोर्ट में केस चल रहा है.

क्या है रेप की घटना का पूरा मामला
रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे नौकरी का झांसा दिया, जिसके बाद वह रेलवे कर्मचारी से फोन पर बात करने लगी. 21 तारीख की रात को आरोपी ने उसे फोन करके बुलाया. आरोपी ने कहा उसके बेटे का जन्मदिन है और घर में छोटी सी पार्टी है. पीड़ित महिला रात करीब 10:30 बजे कीर्ति नगर पहुंची जहां से आरोपी उसे अपने साथ ले गया. 

ये भी पढ़ें- Bengal: शिक्षा मंत्री के करीबी के घर मिला 2 हजार और 500 रुपये के नोटों का अंबार, मशीन से गिनने पड़े नोट

रेलवे के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट में काम करते हैं आरोपी
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 8 और 9 के बीच पहुंचने पर आरोपी ने महिला को एक रूम में बैठने के लिए कहा.यहां कई उपकरण भी रखे हुए थे. आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को बुला लिया. आरोप है कि आरोपी और उसके एक साथी ने महिला से गैंगरेप किया. बाकी दो कमरे के बाहर पहरेदारी कर रहे थे.मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है. बताया जा रहा है कि चारों आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट में काम करते हैं.

ये भी पढ़ें-  दलित लड़की पर बनी इस हिंदी डॉक्युमेंट्री को मिला National Award, आर्टिकल 370 और 35ए से है कनेक्शन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement