भारत
DTC Bus Travel: दिल्ली सरकार 2026 की शुरुआत से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लॉन्च करेगी. इसके तहत महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा और फिजिकल पिंक टिकट की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी.
DTC Bus Travel: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. साल 2026 से दिल्ली की बसों (DTC और क्लस्टर) में महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए मुफ्त यात्रा की मौजूदा 'पिंक टिकट' व्यवस्था को बंद कर दिया जाएगा और इसकी जगह 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' को लागू किया जाएगा.
अब तक दिल्ली की बसों में कोई भी महिला बिना किसी दस्तावेजी प्रमाण के मुफ्त गुलाबी टिकट प्राप्त कर सकती थी. लेकिन 2026 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत, पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड अनिवार्य होगा. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के निवासियों को इस सुविधा का लाभ पारदर्शिता के साथ मिले और सिस्टम में होने वाले दुरुपयोग को रोका जा सके.
परिवहन विभाग केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि सभी यात्रियों के लिए तीन तरह के स्मार्ट कार्ड पेश करेगा-
यह विशेष रूप से 12 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों के लिए होगा, जिससे वे असीमित मुफ्त यात्रा कर सकेंगी.
यह बुजुर्गों, छात्रों, दिव्यांगों और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं जैसी 12 से अधिक श्रेणियों के लिए होगा.
यह आम यात्रियों के लिए होगा, जो मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा और इसे रिचार्ज कराकर बसों व मेट्रो दोनों में उपयोग किया जा सकेगा.
नई व्यवस्था में महिला यात्रियों को बस में चढ़ते ही कंडक्टर को अपना स्मार्ट कार्ड देना होगा. कंडक्टर के पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन पर कार्ड को टैप किया जाएगा, जिससे यात्रा दर्ज हो जाएगी. यदि किसी यात्री के पास कार्ड नहीं होगा, तो उसे सामान्य टिकट खरीदनी होगी.
सरकार ने स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए बैंकों (जैसे एयरटेल पेमेंट बैंक और मफिन पेमेंट बैंक) का चयन किया है. कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में विशेष काउंटर खोले जाएंगे, जिनमें-
इन केंद्रों पर अपना आधार कार्ड दिखाकर और केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी कर महिलाएं अपना डिजिटल पास प्राप्त कर सकेंगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से