Advertisement

KIIT Student Suicide Case: कॉलेज में नेपाली छात्रों पर हमले के मामले में 5 और कर्मचारी अरेस्ट, अब-तक 3 डायरेक्टर समेत कुल 11 गिरफ्तार

नेपाली छात्रा की मौत के बाद नेपाली स्टूडेंट्स को पीटने को लेकर पुलिस की ओर से कॉलेज के 5 और कर्मचारियों गिरफ्तार किया गया है. इस पूरे मामले में अब तक 3 डायरेक्टर समेत कुल 11 लोग अरेस्ट हो चुके हैं. पढ़िए रिपोर्ट.

Latest News
KIIT Student Suicide Case: कॉलेज में नेपाली छात्रों पर हमले के मामले में 5 और कर्मचारी अरेस्ट, अब-तक 3 डायरेक्टर समेत कुल 11 गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर 

Add DNA as a Preferred Source

KIIT Student Suicide Case: ओडिशा के भुवनेश्वर के KIIT (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) कॉलेज में नेपाली छात्रा की मौत के बाद से इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सियासी घमासान छाया हुआ है. जिसके बाद वहां के नेपाली छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था. इस प्रोटेस्ट के बाद नेपाली छात्रों की पिटाई की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कॉलेज में कार्यरत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है. आपको बताते चलें कि इस पूरे मामले में अब तक 3 डायरेक्टर समेत कुल 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.


पूरे मामले को लेकर कुल 11 लोग अरेस्ट
मीडिया की खबरों के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम को लेकर 11  लोगों की गिरफ्तारी हो गई है. इन शामिल लोगों में वहां का एक छात्र भी है. इसके ऊपर मृतक छात्रा को सोसाइड के लिए उकसाने के इल्जाम लगे हैं. साथ ही 3 डायरेक्टर की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. आपको बताते चलें कि मृतक छात्रा की उम्र 20 साल की है. वो मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है.

नेपाली छात्रों के साथ धक्का-मुक्की 
आपको बताते चलें कि रविवार को कॉलेज की एक नेपाली छात्रा ने सोसाइड कर ली थी. मीडिया में आने के बाद से इस घटना को लेकर सियासत होने लगी. यहां तक की नेपाली पीएम को भी दखल देना पड़ा. लड़की की मौत के बाद कैंपस में नेपाली छात्रों की ओर से प्रोटेस्ट किया जाने लगा. इसी दौरान नेपाली छात्रों की ओर से हॉस्टल खाली कराने का निर्णय लिया गया. इसी बीच  KIIT के कर्मचारी उन्हें वहां से निकालने लगे. पुलिस के मुताबिक उसके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने लगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement