Advertisement

NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड समेत 2 MBBS छात्र गिरफ्तार

NEET UG Paper Leak मामले में शनिवार को CBI ने मास्टमाइंड समेत सॉल्वर गैंग के दो MBBS छात्रों को गिरफ्तार किया है. CBI के अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टी की है.

Latest News
NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड समेत 2 MBBS छात्र गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

NEET UG Paper Leak मामले में कार्रवाई करते हुए CBI के हाथ बड़ी सफलता लगी है. सीबीआई ने पेपर लीक मामले में शामिल एनआईटी-जमशेदपुर से एक बी-टेक स्नातक और कथित तौर पर ‘सॉल्वर’ के रूप में करने वाले एमबीबीएस के दो छात्रों को शनिवार को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी की जानकारी सीबीआई के अधिकारियों द्वारा दी गई है. 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि  NEET UG Paper Leak मामले में इस गिरफ्तारी के साथ कथित अनियमितता से जुड़े छह मामलों में एजेंसी द्वारा अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. 
CBI ने MBBS के इन दोनों छात्रों को भरतपुर के एक मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार है.


यह भी पढ़ें: गृहमंत्री की सुरक्षा में चूक, नशे में धुत शख्स ने किया अमित शाह के काफिले का पीछा  


बता दें कि गिरफ्तार कुमार मंगलम बिश्नोई MBBS के द्वितीय बर्ष और छात्र दीपेंद्र शर्मा प्रथम वर्ष के छात्र हैं. ये दोनों 5 MAY को झारखंड के हजारीबाग में मौजूद थे और कथित तौर पर पंकज कुमार नामक इंजीनियर द्वारा चुराये गए प्रश्नपत्र के लिए ‘सॉल्वर’ के रूप में काम कर रहे थे.

पंकज कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले, सीबीआई ने शुक्रवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रथम वर्ष की MBBS छात्रा को कथित तौर पर ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement