Advertisement

NEET Paper Leak: कौन है नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया? जानें क्राइम की पूरी कुंडली

NEET UG 2024 Paper Leak: नीट पेपर लीक केस की जांच में अब तक सामने आया है कि इसके पीछे मास्टरमाइंड संजीव मुखिया है. इससे पहले भी वह कई पेपर लीक केस में शामिल रहा है. 

Latest News
NEET Paper Leak: कौन है नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया? जानें क्राइम की पूरी कुंडली

नीट पेपरलीक का मास्टरमाइंड

Add DNA as a Preferred Source

पिछले 10 दिन भारत के स्टूडेंट्स के लिए काफी खराब बीते हैं. इसमें 3 प्रमुख परीक्षाएं पेपर लीक (Paper Leak) की वजह से रद्द करनी पड़ी हैं. नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) ने तैयारी करने वाले लाखों बच्चों और उनके पैरेंट्स की टेंशन बढ़ा दी है. अब तक की जांच में सामने आया है कि इसका मास्टरमाइंड संजीव मुखिया है. फिलहाल वह फरार चल रहा है और पुलिस ने अब तक कई राज्यों में दबिश दी है और एक-एक कर अपराध की कड़ी खुलती जा रही है. 

रांची से लीक हुआ था नीट का पेपर 
अब तक की जांच में पता चला है कि नीट (NEET Paper Leak) का पेपर सबसे पहले झारखंड में लीक हुआ था. यहीं से एक प्रोफेसर ने वॉट्सऐप पर पर्चा लीक किया था. जांच टीम की राडार पर रांची का एक प्रोफेसर भी है, जिसने वॉट्सऐप से यह पेपर भेजा था. पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने इस दौरान पटना-रांची के लीक के गोरखधंधे में शामिल लोगों के लिए एक पुल की तरह काम किया था. पुलिस जब मुख्य आरोपी की तलाश में नालंदा के उसके गांव पहुंची, तो वह परिवार सहित फरार था. 


यह भी पढ़ें: महिलाओं के साथ अपराध के मामले में टॉप पर यूपी, महिला आयोग की रिपोर्ट में दावा   


पेपर लीक मामले में जेल में बंद है मुखिया का बेटा 
संजीव मुखिया का बेटा भी पेपर लीक के रैकेट में शामिल रहा है. मुखिया के बेटे शिव कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है. डॉक्टरी करने के बजाय वह भी पेपर लीक में शामिल हो गया था. बीपीएससी पेपर लीक मामले में फिलहाल वह जेल में बंद है. संजीव मुखिया के ऊपर सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में पेपर लीक करने का आरोप है. जांच टीम उसकी तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही है. 


यह भी पढ़ें: महंगाई की मार लगातार! दिल्ली NCR में बढ़े CNG के दाम, इन शहरों में इतने रुपये उछला पेट्रोल-डीजल


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement