Advertisement

NCB का ऑपरेशन MELON, डार्कनेट की दुनिया में भारत की सबसे बड़ी रेड, Ketamelon गिरोह से 1 करोड़ से अधिक की जब्ती

NCB ने ऑपरेशन MELON के तहत भारत के सबसे बड़े डार्कनेट ड्रग गिरोह 'Ketamelon' का पर्दाफाश किया. LSD, केटामाइन और क्रिप्टोकरेंसी समेत 1 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हुई है.

Latest News
NCB का ऑपरेशन MELON, डार्कनेट की दुनिया में भारत की सबसे बड़ी रेड, Ketamelon गिरोह से 1 करोड़ से अधिक की जब्ती
Add DNA as a Preferred Source

ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारत के सबसे सक्रिय और बड़े डार्कनेट ड्रग गिरोह 'Ketamelon' का भंडाफोड़ कर दिया है. यह गिरोह दो वर्षों से देशभर में ऑनलाइन माध्यम से नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा था. कोचीन जोनल यूनिट द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन को 'MELON' नाम दिया गया. पूरी कार्रवाई में बरामद क्रिप्टो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलाकर कुल जब्ती ₹1 करोड़ से भी ज्यादा की है. 

छापेमारी के दौरान 847 और एलएसडी ब्लॉट्स बरामद 

इस गिरोह के नेटवर्क की पोल तब खुली जब 28 जून को कोचीन में तीन पार्सल से 280 एलएसडी ब्लॉट्स बरामद हुए. इनकी जांच करने पर मुख्य आरोपी की पहचान हुई. अगले ही दिन, 29 जून को आरोपी के घर छापेमारी के दौरान 847 और एलएसडी ब्लॉट्स, 131.66 ग्राम केटामाइन, क्रिप्टो वॉलेट्स, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और ‘KITES OS’ नाम की फाइल मिली, जो डार्कनेट ब्राउजिंग के लिए प्रयोग होती है. 

14 महीनों में 600 से अधिक ड्रग पार्सल देशभर में भेजे

गिरफ्तार आरोपी ने ड्रग्स की बिक्री और पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया था. रेड में एक हार्डवेयर वॉलेट में लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की USDT क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई है. इसके अलावा Binance जैसे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर भी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है, जिसकी गहन जांच चल रही है. Ketamelon गिरोह भारत का इकलौता 'लेवल-4' डार्कनेट विक्रेता था. इसका नेटवर्क दिल्ली, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, पटना, हिमाचल और उत्तराखंड तक फैला हुआ था. जानकारी के अनुसार, इस गिरोह ने पिछले 14 महीनों में 600 से अधिक ड्रग पार्सल देशभर में भेजे. जब्त LSD की बाजार कीमत 2,500 रुपये से 4,000 रुपये प्रति ब्लॉट है और कुल LSD व केटामाइन की कीमत ₹35 लाख से ज्यादा आंकी गई है. 


यह भी पढ़ें: UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान, क्या भारत के लिए खड़ी कर सकता है मुसीबत? एजेंडा में शामिल हैं ये दो प्रमुख मुद्दे


पहचान पूरी तरह से गोपनीय

गौरतलब है, इससे पहले भी NCB ने 2023 में Zambada नाम की एक गैंग पर कार्रवाई की थी, जिसमें रिकॉर्ड मात्रा में ड्रग्स जब्त हुए थे. NCB ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की ड्रग्स तस्करी या खरीद-फरोख्त की सूचना तुरंत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर दें. उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement