Advertisement

Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका के निधन पर नायब सैनी, देवेन्द्र फडणवीस ने जताया शोक

नंद किशोर गोयनका का पार्थिव शरीर मंगलवार, दिनांक 14 जुलाई, सुबह 7 बजे चार्टर्ड प्लेन से हरियाणा में उनके पैतृक शहर हिसार लाया जाएगा. उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए हिसार स्थित उनके निवास 166, गोयनका हाउस, कृष्णा मंडी में रखा जाएगा.

Latest News
Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका के निधन पर नायब सैनी, देवेन्द्र फडणवीस ने जताया शोक

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Add DNA as a Preferred Source

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता श्री नंद किशोर गोयनका का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. मुंबई में अंतिम दर्शन के बाद, बुधवार सुबह अग्रोहा के गोयनका उद्यान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. नंद किशोर गोयनका के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सैनी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नंद किशोर गोयनका के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, "पूर्व राज्यसभा सांसद एवं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी, समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ.ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार एवं शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें. ॐ शांति"

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी, समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार एवं शुभचिंतकों को यह दुःख सहन… pic.twitter.com/f6Y07FDqD6


भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शोक प्रकट करते हुए कहा, एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन एवं माननीय पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूजनीय पिताजी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं. प्रभु श्रीराम चंद्र जी से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें. ॐ शान्ति!

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शोक प्रकट करते हुए कहा, "बड़े ही दुख की बात है कि नंद किशोर गोयनका जी, जो सुभाष चंद्रा के पिताजी हैं, उनका निधन हुआ है. वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे हैं. वह विशेष रूप से गो सेवा के लिए बहुत समर्पित रहे हैं. कारोबार करते हुए उन्होंने बहुत सारी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है. ऐसे एक बहुत बड़े समाजसेवी और राष्ट्रभक्त का निधन बहुत ही दुख की बात है. मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं."

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "नंद किशोर गोयनका जी नहीं रहे. उन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ किया. वह समाज में अपना एक स्थान बना कर गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें."

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र छवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह जानकर बहुत दुख हुआ कि भारतीय मीडिया जगत के जाने-माने उद्यमी और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता का निधन हो गया है. श्री नंदकिशोर गोयनका, जो सुभाष जी के पिता थे, एक वरिष्ठ स्वयंसेवक थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कारों में पले-बढ़े थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और गौ-संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया. साथ ही, उन्होंने वैश्य समाज में एकता की भावना को बढ़ावा देने में भी अमूल्य योगदान दिया. ईश्वर नंदकिशोर जी की आत्मा को चिर-शांति प्रदान करे. बीजेपी महाराष्ट्र परिवार, एस्सेल इंडस्ट्रियल ग्रुप और गोयनका परिवार के दुख में उनके साथ खड़ा है. वे इस दुख से उबरने की शक्ति प्राप्त करें. ईश्वर के चरणों में हमारी यही प्रार्थना है."

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement