भारत
Iran Israel conflict: इजरायल ईरान के बीच जंग के चलते भारत ने ईरान में फंसे 10 हजार लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए योजना तैयार कर ली है. वहीं खबर है कि इस हमले में 2 भारतीय छात्र घायल भी हुए हैं.
Iran Israel conflict: इजरायल ईरान के बीच जंग शुरू हो चुकी है. खबरे सामने आ रही है कि इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमला किया है. दोनों देशों के बीच बमवारी जारी है. यहां तक की इन हमलों से नुकसान भी बहुत हो रहा है जिसकी पुष्टि सैटेलाइट इमेज कर रही हैं. इजरायली अटैक से ईरान में कई लोगों की मौत की खबरे सामने आ रही है. ऐसे में ईरान में पढ़ रहे दो भारतीय छात्रों के घायल होने की भी खबर सामने आई है. ये दोनों छात्र भारत के कश्मीर के रहने वाले थे. बताया ये भी जा रहा है कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इस यूनिवर्सिटी के छात्रों को रामसर में ट्रांसफर कर दिया है
इजरायली हमले में 2 भारतीय छात्र घायल
जानकारी के मुताबिक तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रावास के पास हमला हुआ. इस हमले में दो भारतीय छात्र घायल हो गए. इस हमले में दो भारतीय छात्रों के घायल होने की खबर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एशोशिएसन ने ट्वीट कर दी हैं. इनता ही नही खबर है कि ईरानी मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हो गए हैं. आईडीएफ होम फ्रंट कमान का कहना है कि ईरान के ताजा बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद नागरिकों को अब बम शिविरों में रहने की जरूरत नहीं है.
An attack occurred near the boys' dormitory for international students at Tehran University of Medical Sciences last night. Two Indian students from Kashmir were injured. Fortunately, both are stable and are relocated to Ramsar by the university for safety. @ANI @PTI_News
— J&K Students Association (@JKSTUDENTSASSO) June 16, 2025
भारतीयों के रेस्क्यू के लिए चलेगा ऑपरेशन
वहीं इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में फंसे भारतीय मूल के लोगों के लिए सकुशल बाहर निकालने के लिए भारत सरकार योजना बना रही है. इन सभी भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए भारत सरकार एक ऑपरेशन शुरू करने जा रही है. इस समय ईरान में करीब 10 हजार भारतीय लोग हैं जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हैं. उनकी वतन वापसी के लिए ईरान सरकार ने अनुमति दे दी हैं. इन्हें अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के जरिए बाहर निकाला जाएगा. ये छात्र ईरान में के विभिन्न मेडिकल और धार्मिक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे.
श्रीनगर के सांसद का भी आया बयान
श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि छात्रावास, जिसमें कई कश्मीरी छात्र रहते हैं, पर ईरानी परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले के दौरान हमला किया गया. उन्होंने कहा कि उन्होंने जयशंकर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
अमर अब्दुल्ला का ट्वीट
इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने X पर लिखा कि उनकी बात विदेश मंत्री से होई हैं और वह उनके संपर्क में हैं जबकि मीरवाइज उमर फारूक ने भी इजरायली हवाई हमले की निंदा की जिसमें कश्मीरी छात्र घायल हो गए उन्होंने भारत के विदेश मंत्री से कहा कि सभी स्टूडेंट्स को तेहरान से सुरक्षित निकाला जाए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.