Advertisement

क्रांतिवीर, गॉड ऑफ एक्टिंग... PM मोदी, राहुल गांधी, रजनीकांत, रामगोपाल वर्मा समेत बाकी लोगों ने नाना को इस तरह किया याद

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 वर्ष की उम्र में गोवा में निधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह और स्मृति ईरानी समेत देश की कई हस्तियों ने भावुक श्रद्धांजलि दी.

Latest News
क्रांतिवीर, गॉड ऑफ एक्टिंग... PM मोदी, राहुल गांधी, रजनीकांत, रामगोपाल वर्मा समेत बाकी लोगों ने नाना को इस तरह किया याद

निधन से चार दिन पहले नाना पाटेकर ने कहा- मैं भी कल रहूं या न रहूं... Photo, IANS
,  

Add DNA as a Preferred Source

8 अक्टूबर 2026 की सुबह भारतीय फिल्म और कला जगत के लिए बेहद दुख भरी खबर लेकर आई. गोवा में अपने घर पर 75 साल के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि इसके कुछ घंटे पहले रात करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने एक करीबी दोस्त को मैसेज किया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. 

जैसे ही नाना पाटेकर से जुड़ी यह खबर सामने आई, हर कोई हैरान रह गया. खबर फैलते ही बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के कई बड़े लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे और नाना को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे.

पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता. उनका वाणी जितनी तेज थी, खामोशी उतनी ही प्रभावी थी. वो देश विरोधियों पर निरंतर अंकुश लगाने के लिए समर्थन करते थे. मैं नाना पाटेकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के मौत पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि अपनी दमदार और दिल को छू लेने वाली अदाकारी से उन्होंने मानवीय अनुभवों की एक विस्तृत श्रृंखला को जीवंत किया और ऐसे किरदार गढ़े जिन्होंने लोगों के दिलों-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने यह भी लिखा कि समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण वंचितों के प्रति उनकी चिंता को दर्शाती थी. उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है. मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं.

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी. गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया. ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.
ॐ शांति शांति शांति

राहुल गांधी ने क्या कहा?

प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है.इस पीड़ा के समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ है.

देवेंद्र फडणवीस ने किया पोस्ट

देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें अपना करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि 'क्रांतिवीर' से लेकर 'नटसम्राट' तक नाना के अभिनय की कोई मिसाल नहीं है. उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र सरकार ने 'जलयुक्त शिवार' अभियान शुरू किया था, तो नाना खुद आगे आए और मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर 'नाम फाउंडेशन' बनाकर जमीनी स्तर पर खेतों में जाकर किसानों की मदद की.

राम गोपाल वर्मा ने कहा कोई अमर नहीं

राम गोपाल वर्मा ने लिखा, "हां, सभी जानते हैं कि कोई अमर नहीं है... लेकिन मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनके जैसे मजबूत इंसान के साथ ऐसा हो सकता है. मुझे उनके दिल से नफरत है जिसने उनका साथ छोड़ दिया और मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं भगवान को ही मार डालूं क्योंकि उन्होंने अभिनय के भगवान नाना पाटेकर को मार डाला."

राम गोपाल वर्मा ने अगली पोस्ट में नाना के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए  लिखा, 'अब तक छप्पन', 'भूत' और 'द अटैक्स ऑफ 26/11' में आपने जो योगदान दिया, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता.

 

स्मृति ईरानी ने ऐसे किया याद

स्मृति ईरानी ने नाना पाटेकर के निधन पर क्या कहा

रितेश देशमुख ने जताया दुख

रितेश देशमुख ने भावुक होकर लिखा "ऐसा लगा जैसे कोई ट्रक आकर टकरा गया हो". उन्होंने कहा कि पर्दे पर चाहे बड़ा हीरो हो, खौफनाक विलेन या फिर संजीदा कॉमेडी, नाना ने हर किरदार में महारत हासिल की. उन्होंने समाज सेवा में उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि नाना जी के साथ मराठी फिल्म में काम करने की उनकी हसरत अधूरी ही रह गई.

परेश रावल ने जाहिर की भावनाएं

परेश रावल ने नाना पाटेकर के लिए बहुत कम शब्दों में भावनाएं जाहिर की हैं. उन्होंने लिखा "भाऊ. नाना साहेब. बेहद ईमानदार और तीव्र। हमेशा के लिए प्यार और सम्मान. ॐ शांति"

मनोज बाजपेयी ने किया पोस्ट

मनोज बाजपेयी ने कहा कि मुंबई आकर फिल्मों में पहचान बनाने की उम्मीद रखने वाले अनगिनत कलाकारों के लिए नाना जी का सफर उम्मीद की किरण था. नाना ने यह विश्वास दिलाया कि अपने हुनर, अपनी अलग पहचान और खुद के प्रति ईमानदार रहकर भी फिल्म जगत में अपनी जगह बनाई जा सकती है. वह बेहतरीन कलाकारों में से एक रहे. आपकी बहुत कमी महसूस होगी। ओम शांति.

रवि किशन क्या कहा

रवि किशन ने किया नाना को याद

अनुपम खेर ने कही ये बात

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर अनुपम खेर ने भावुक होकर कहा कि कुछ घंटे पहले मुझे अपने दोस्त नाना पाटेकर के जाने की खबर मिली और यह सुनकर मैं अंदर से पूरी तरह टूट गया. मैं अभी अपना शो खत्म करके स्टेज से पीछे आया ही था कि मेरे डायरेक्टर गजेंद्र ने मुझे बताया, “नाना अब नहीं रहे.” इसके बाद मुझे लोगों से मिलना था, उनके साथ फोटो खिंचवानी थी, मुस्कुराना था और खाना भी खाना था, लेकिन मेरे दिमाग में बार-बार वही बात चल रही थी और मैं समझ ही नहीं पा रहा था कि अभी क्या हुआ है.

रजनीकांत ने जताया दुख

रजनीकांत ने अपने खास दोस्त नानाजी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके प्यारे दोस्त नानाजी अब उनके साथ नहीं हैं. रजनीकांत ने नानाजी के परिवार और उन्हें चाहने वाले लोगों के लिए दुख जताया और कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

प्रभु देवा ने किया पोस्ट

कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने कहा, "दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर सर के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके दमदार अभिनय, असाधारण प्रतिभा और भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

Advertisement
Advertisement

Advertisement