Advertisement

Hezbollah pager ब्लास्ट में क्यों आ रहा केरल में जन्मे इस बिजनेसमैन का नाम, जांच में क्या खुलासा हुआ?

हेजबुल्लाह पेजर ब्लास्ट में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस ब्लास्ट को लेकर केरल में जन्मे नॉर्वे के एक बिजनेसमैन का नाम जोड़ा जा रहा है.

Latest News
Hezbollah pager ब्लास्ट में क्यों आ रहा केरल में जन्मे इस बिजनेसमैन का नाम, जांच में क्या खुलासा हुआ?
Add DNA as a Preferred Source

केरल में जन्मे नॉर्वे के बिजनेसमैन रिनसन जोस पर अपनी कंपनी नोर्टा ग्लोबल के माध्यम से लेबनान धमाकों से जुड़े पेजर बेचने का आरोप है. हंगरी की समाचार साइट 'टेलेक्स' ने इस बारे में जानकारी लिखी. बुल्गारिया के सोफिया में स्थित नोर्टा ग्लोबल ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट भी डिलीट कर दी थी. एजेंसी के मुताबिक, नोर्टा ग्लोबल का कार्यालय भी अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिला. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रिनसन जोस से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

हिजबुल्लाह से नहीं है कोई संबंध- दावा
बुल्गारियाई राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने दावों की जांच शुरू की और शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि फर्म का हिजबुल्लाह को पेजर की डिलीवरी में कोई हाथ था. उन्होंने कहा कि फर्म के मालिक ने 'माल की बिक्री या खरीद से जुड़ा कोई लेन-देन नहीं किया था', जो 'आतंकवाद के वित्तपोषण पर कानूनों के अंतर्गत आता है. 

रिनसन के पिता हैं दर्जी
TOI की रिपोर्ट के अनुसार केरल पुलिस और केंद्र सरकार की एजेंसियों ने केरल के ओंडायांगडी के अपने पैतृक गांव में जोस के परिवार की पृष्ठभूमि की जांच की है. रिनसन के पिता एक टेलर हैं. उनका नाम मुथेदाथ जोस और मां का नाम ग्रेसी है.  रिनसन अपनी पत्नी के साथ नॉर्वे में रहते हैं. उनके भाई यू.के. में काम करते हैं और उनकी बहन आयरलैंड में नर्स हैं. उनके अंकल थंकाचन ने TOI को बताया कि पिछले तीन दिनों से परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है.

बुल्गारियाई अधिकारियों ने रिनसन जोस की संलिप्तता से इनकार किया है.  अभी नॉर्वे की खुफिया एजेंसी PST और OSLO पुलिस मामले की जांच कर रही है. नॉर्टा ग्लोबल के मालिक के रूप में अपने काम के अलावा, रिनसन के लिंक्डइन से पता चलता है कि वह ओस्लो स्थित डीएन मीडिया समूह में पांच साल से काम कर रहे हैं और उन्हें ब्रांडों और प्रकाशनों के साथ काम करने का कई सालों का अनुभव है.

पेजर विस्फोटों का संबध कई कंपनियों से
लेबनान और सीरिया को हिला देने वाले घातक पेजर विस्फोटों का संबंध वैश्विक स्तर पर कई कंपनियों से है. AFP की रिपोर्ट के अनुसार, पेजर पर ताइवान की कंपनी Gold Apollo का ब्रांड नाम था. हालांकि, गोल्ड अपोलो के अध्यक्ष ने दावा किया कि पेजर हंगरी की एक कंपनी - बीएसी कंसल्टिंग - द्वारा लाइसेंसिंग समझौते के तहत बनाए गए थे. हालांकि, टेलेक्स के अनुसार, बीएसी कंसल्टिंग ने कोई गतिविधि नहीं की और न ही उसके पंजीकृत पते पर कोई कार्यालय था. नॉर्टा ग्लोबल तब रडार पर आया जब पाया गया कि उसका संबंध BAC कंसल्टिंग से है. 


यह भी पढ़ें - अमेरिका पर हिज्बुल्लाह का बड़ा अटैक, सीरिया में आर्मी बेस पर बरसाए रॉकेट


 

लेबनान में पेजर के विस्फोट, जो कथित तौर पर हिजबुल्लाह के गुर्गों को निशाना बनाने के लिए किए गए थे उनमें करीब 20 लोग मारे गए और सैकड़ों गंभीर रूप से घायल हो गए. सीरिया में इसी तरह के विस्फोटों में 14 लोग मारे गए. इन विस्फोटों का संबंध इजरायल से है, और हिजबुल्लाह के अधिकारियों ने दोनों समूहों के बीच चल रहे संघर्ष में जवाबी कार्रवाई करने की ठानी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement