Advertisement

Nagpur Violence: नागपुर में कैसे भड़की हिंसा और पत्थरबाजी? जानें बवाल के पीछे क्या थी अफवाह जिससे जल गया शहर

Nagpur Violence: नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़क गई जिसके बाद दो गुटों में पथराव और आगजनी की घटना हुई है. एक अफवाह की वजह से पूरा शहर जलने लगा.

Latest News
Nagpur Violence: नागपुर में कैसे भड़की हिंसा और पत्थरबाजी? जानें बवाल के पीछे क्या थी अफवाह जिससे जल गया शहर

नागपुर हिंसा 

Add DNA as a Preferred Source

नागपुर (Nagpur) शहर में भड़की हिंसा के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है. सोमवार को औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान धर्म ग्रंथ फाड़े जाने की अफवाह उड़ी थी. इसके बाद शहर में हिंसा भड़क गई. पत्थरबाजी की घटना में 20 लोगों के घायल होने की खबर है जिसमें से 9 पुलिसकर्मी भी हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य कार्यालय भी नागपुर में है और यह सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी जैसी हस्तियों का गृहनगर है. उपद्रवियों ने महल इलाके में तोड़फोड़ की और कई दुकानों में भी आग लगा दी. इसी इलाके में आरएसएस कार्यालय भी है. पुलिस और प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. 

एक अफवाह की वजह से फैली नागपुर में हिंसा 

महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर बवाल हो रहा है. इसी दौरान नागपुर में भी इसी मसले को लेकर प्रदर्शन हो रहा था. इस प्रदर्शन के दौरान धर्म ग्रंथ जलाए जाने की अफवाह फैली और उसके बाद दूसरे गुट ने पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया. संघ कार्यालय वाले महल इलाके में एक गुट के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और जमकर पथराव किया. पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों ने महल वाले इलाके में कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की है. भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं और लाठीचार्ज भी किया गया. पूरे शहर में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. 


यह भी पढ़ें: Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बवाल, पत्थरबाजी और आगजनी, CM फडणवीस बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें


राजनीति का गढ़ रहा है नागपुर 

नागपुर में हालिया औरंगजेब विवाद के दौरान हिंसा भड़कना पुलिस और प्रशासन दोनों के लिए चिंता की बात है. नागपुर प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति का भी केंद्र रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय इसी शहर में है. इसके अलावा, दशकों से इसे बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी विधानसभा क्षेत्र है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी नागपुर से ही सांसद हैं. एक अफवाह की वजह से रमजान के महीने में भड़की हिंसा से अब पूरे शहर में तनाव है. मंगलवार को भी शहर की सड़कें और गलियां सुनसान नजर आ रही हैं.


यह भी पढ़ें: खालिस्तानियों का खात्मा! US Spy Chief से राजनाथ सिंह की दो टूक, तुलसी गबार्ड के सामने उठाया 'सिख फॉर जस्टिस' का मुद्दा


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement