Advertisement

Nadir Shah Murder: Delhi में जिम संचालक के कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, लॉरेंस बिश्नोई समेत इन बदमाशों का नाम आया सामने

ये हत्याकांड दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में हुई थी. नादिर शाह मूल रूप से अफगानिस्तान से थे. उनकी उम्र 35 साल की है. नादिर कई सारे अवैध कामों में संलग्न थे.

Latest News
Nadir Shah Murder: Delhi में जिम संचालक के कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, लॉरेंस बिश्नोई समेत इन बदमाशों का नाम आया सामने

Nadir Shah Murder Case

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड को लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है. इस जांच में लॉरेंस बिश्नोई समेत कई गैंगस्टर के नाम सामने आए हैं. आपको बताते चलें कि दिल्ली के एक जिम ट्रेनर नादिर शाह को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दी थी. ये हत्याकांड दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में हुई थी. नादिर शाह मूल रूप से अफगानिस्तान से थे. उनकी उम्र 35 साल की है. नादिर कई सारे अवैध कामों में संलग्न थे.

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया 
माना जा रहा है कि उनको लॉरेंस बिश्नोई से झगड़ा करना भारी पड़ गया. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अलावा उनकी हत्या में पांच दूसरे गैंग्स के नामों का भी खुलासा हुआ है. पुलिस ने अपनी जांच के दौरान इस मामले के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब जांच कर रही है कि नादिर शाह के कत्ल के पीछे किन गैंग्स का हाथ था, और उनका मकसद क्या था.

पुलिस की पूछताछ जारी
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस कत्ल को करने के लिए 6 बदमाश आए हुए थे. इनमें 4 को हिरासत में ले लिया गाय है. बाकी के 2 आरोपियों की खोज जारी है. दिल्ली पुलिस की ओर से सूचाना दी गई है कि पकड़े गए अपराधियों में दो मुख्य अपराधी हैं. पुलिस इनके साथ पूछताछ कर रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement