Advertisement

चीन में फैल रही अब ये नई रहस्यमयी बीमारी, भारतीय डाक्टरों ने किया अलर्ट

Chinese pneumonia outbreak: चीन में इस बीमारी का प्रकोप इतना बढ़ता गया कि सरकार ने स्कूल बंद करने की तैयारी कर ली. इस बीच भारतीय डॉक्टरों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

चीन में फैल रही अब ये नई रहस्यमयी बीमारी, भारतीय डाक्टरों ने किया अलर्ट

China Pneumonia Disease news hindi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन से पहले कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. अब इस देश में एक और रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है. चीन के उत्तर पूर्वी इलाके में स्थित लियाओनिंग प्रांत के बच्चों में इस रहस्यमयी बीमारी निमोनिया के लक्षण जैसे फेफड़ों में सूजन, सांस लेने में दिक्कत के साथ ही खांसी और तेज बुखार दिखाई दे रहे हैं. बीमारी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि सरकार ने यहां स्कूल बंद करने की तैयारी कर ली है. इस बीमारी के लक्षण निमोनिया से मिलते-जुलते हैं लेकिन इसके कुछ लक्षण निमोनिया से बिल्कुल अलग हैं. WHO ने भी इस बीमारी को लेकर चेतावनी जारी की है. स्पीच राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ अजय शुक्ला ने भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ला ने लोगों को सावधान रहने और साफ-सफाई का ध्‍यान रखने की सलाह दी है. उन्‍होंने कहा कि यदि किसी को श्वसन संबंधी बीमारी या संक्रमण है तो वह सावधान रहें और दूसरे लोगों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करे. इसके साथ उन्होंने कहा कि भारत में अभी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने कैश-फॉर-क्वेरी मामले में शुरू की जांच

साफ-सफाई का रखें ध्यान

 डॉ. शुक्ला ने कहा है कि यदि आपको लगता है कि कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे यह श्वसन संबंधी बीमारी या संक्रमण है तो अन्य लोगों से दूरी बनाए रखने का प्रयास करें. दिल्ली में हमें वायु प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में बेहतर होगा कि अगर आप बाहर निकले तो N95 और N99 मास्क का उपयोग करें. इसके साथ ही समय-समय पर अपने हाथ धोएं और सुरक्षित, स्वस्थ व्यवहार बनाए रखें. उन्होंने बताया कि अगर आपके बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्हें खांसी, जुकाम, बुखार या अन्य कोई लक्षण तो नहीं है. उनसे बात करें और पूछें कि क्या उनकी कक्षा में कोई बच्चा इस बीमारी से पीड़ित या बीमार है. 
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement