Advertisement

सोते वक्त पत्नी ने रेत दिया पति का गला, 2 बच्चों को भी मारा, पुलिस के सामने रच दी कत्ल की झूठी कहानी!

गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति और बच्चों का कत्ल कर दिया है. उसने पुलिस को फोन करके एक झूठी कहानी भी सुना दी.

सोते वक्त पत्नी ने रेत दिया पति का गला, 2 बच्चों को भी मारा, पुलिस के सामने रच दी कत्ल की झूठी कहानी!

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति और बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. महिला ने सो रहे पति को पहले मारा और फिर दो बच्चों का भी गला रेतकर जान ले ली. महिला ने पुलिस के सामने फोन करके ऐसी झूठी कहानी रची कि एक पल को पुलिस ने भी यकीन कर लिया कि ऐसा ही हुआ होगा. जब साजिश से पर्दा उठा तो खुद पुलिस भी हैरान रह गई कि कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है.

यह घटना सहजनवां थाने इलाके के सहबाजगंज का है. पुलिस को रात के करीब 1 बजे नीलम गुप्ता नाम से एक फोन आता है. फोन करने वाली महिला कहती है कि किसी ने उसके पति और बच्चों को मार दिया है. पुलिस के मुताबिक पति का नाम अवधेश गुप्ता है. बड़े बेटे का नाम आर्यन है, छोटे बेटे का नाम पीहू है. पुलिस के मुताबिक अवधेश की नीलम से दूसरी शादी है. पहली शादी से दोनों बेटे थे. सौतेली मां बेटों के लिए काल बन गई.

इसे भी पढ़ें- OMG: पैसे लेकर डेट करती है ये लड़की, कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

रची कत्ल की झूठी साजिश

संतकबीर नगर जिले की रहने वाली महिला नीलम गुप्ता अपनी पहली शादी से हुई एक बेटी लेकर आई थी. महिला ने पुलिस से कहा कि बदमाश घर में घुसकर उसके पति और बेटों को मार रहे हैं. जब पुलिस पहुंची तो कमरे में तीनों की लाश पड़ी मिली.

इसे भी पढ़ें- तेंदुए को खा गया टाइगर, तड़पता रह गया खूंखार शिकारी, नोचकर खा लिया शरीर

इसलिए बेटे और पति को उतारा मौत के घाट

महिला पुलिस को गुमराह कर रही थी कि बदमाशों ने हत्या की है. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद जुर्म कबूल लिया. महिला ने बताया कि पति कहता था कि वह अपनी संपत्ति बेटों के नाम कर देगा, इसलिए उसने मर्डर कर दिया. महिला ने कत्ल के लिए चाकू और डंडे का इस्तेमाल किया है. पुलिस आरोपी महिला से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement