Advertisement

मुंबई में टला बड़ा हादसा, एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं 2 ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कंप

इससे पहले ठाणे में बड़ा हादसा हुआ था. 9 जून को दो लोकल ट्रेनों से गिरकर चार लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास हुआ था.

Latest News
मुंबई में टला बड़ा हादसा, एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं 2 ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कंप

Mumbai two local trains

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने सामने-सामने आ गई थीं. गनीमत यह रही है कि वक्त रहते लोको पालयटों ने ब्रेक लगा ली, जिससे ट्रेनें टकराने से बच गईं. रेलवे ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की बताई जा रही है. मानखुर्द से वाशी जा रही लोकल ट्रेन से एक यात्री अचानक गिर गया था, जिसके कारण ड्राइवर ने ट्रेंन को थोड़ी देर के लिए रोक लिया. इस बीच पनवेल की तरफ से दूसरी लोकल ट्रेन उसी ट्रैक पर सामने से आ गई. यह नजारा देखकर यात्रियों की भी सांसें थम गईं. थोड़ी दूरी पर ट्रेन के लोको पायलट ने ब्रेक लगा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

ट्रेन से गिरने वाले यात्री का आरपीएफ औऱ जीआरपी के जवानों ने रेस्क्यू किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना की वजह से दोनों लोकल ट्रेनें 20 मिनट तक एक ही जगह पर खड़ी रहीं.

4 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले ठाणे में बड़ा हादसा हुआ था. 9 जून को दो लोकल ट्रेनों से गिरकर चार लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास हुआ था. हादसा उस वक्त हुआ जब कासारा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल की ओर जा रही लोकल ट्रेनों के फुटबोर्ड पर लटके यात्री एक दूसरे से टकरा गए. भीड़ की वजह से यात्रियों की बैग आपस में टकरा गए और वह ट्रेन से नीचे गिर गए. इस हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर हो गई, जबकि 9 से ज्यादा घायल हुए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement