भारत
Mumbai News: महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से एक बिल्डिंग प्रोजेक्ट को लेकर सियासत गर्म है. एक बड़ी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का विज्ञापन जारी हुआ है.जहां ये दिखाया जा रहा है कि यहां सिर्फ एक समुदाय के लोग ही घर खरीद सकते हैं.
मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर नेरल का एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट अचानक सुर्खियों में है. वजह है इसका एडवर्टिजमेंट, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. आरोप है कि इस प्रोजेक्ट की मार्केटिंग में ऐसा संदेश दिया गया है कि यह रिहायशी कॉलोनी किसी खास समुदाय के लिए ही डिजाइन की गई है. जैसे ही एडवर्टिजमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, देखते ही देखते वायरल हो गया.
दरअसल, जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ उसके बाद से ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया. साथ ही गंभीर आरोप भी लगने लगे. कहीं इस प्रोजेक्ट को 'इस्लामिक देश बनाने की साजिश' कहा जा रहा है, तो कहीं इसे 'गजवा-ए-हिंद की तैयारी' बताया जा रहा है. कुछ लोगों का तो साफ आरोप है कि यह 'नेशन विदिन नेशन' यानी देश के भीतर एक और देश बनाने की कोशिश है.
मिली जानकारी के अनुसार 'सुकून रेजीडेंसी' के 78 फ्लैट्स में से 72 मुस्लिम समुदाय को बेचे जा चुके हैं. वहीं, मौजूदा प्रोजेक्ट 'सुकून एम्पायर' में अब तक हुई सभी 12 बुकिंग्स भी मुसलमानों द्वारा ही की गई हैं. यही नहीं, बिल्डर के सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसे कई प्रमोशनल वीडियो मौजूद हैं, जिनमें अप्रत्यक्ष रूप से यही संदेश देने की कोशिश की गई है. इस पूरे मामले पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल खड़े किए हैं. हेगड़े ने प्रमोशनल वीडियो को 'नियत पर शक' बताते हुए तत्काल हटाने और सरकारी जांच की मांग की है.
फिलहाल हालात को देखते हुए साफ है कि यह विवाद अभी थमने वाला नहीं है. आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है, और शायद राज्य की राजनीति का बड़ा मुद्दा भी बन सकता है.
इनपुट: जी न्यूज
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.