Advertisement

Mulayam Singh Yadav का अंतिम संस्कार आज, सैफई में श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

Mulayam Singh Funeral Live: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव यानी इटावा जिले के सैफई में होगा.

Mulayam Singh Yadav का अंतिम संस्कार आज, सैफई में श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

सैफई में होगा मुलायम का अंतिम संस्कार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को निधन हो गया है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक और संस्थापक रहे 'नेताजी' का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव यानी सैफई में ही किया जाएगा. मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई देने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेता पहुंच सकते हैं. मुलायम सिंह यादव यूपी के पूर्व सीएम थे, इस वजह से यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. आज सैफई में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, एनसीपी चीफ शरद पवार, तेलंगाना के सीएम केसीआर और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी पहुंच सकते हैं.

82 साल के मुलायम सिंह यादव किडनी, लीवर और सांस लेने संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबे समय तक इलाज के बाद सोमवार को उनका निधन हो गया. यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उनके निधन की पुष्टि की. आज दोपहर 3 बजे सैफई के पैृतक गांव में मुलायम का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले, सुबह 10 बजे सैफई मेला ग्राउंड में उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें- व्यापारियों से बोले पीएम मोदी- मैंने 2,000 पुराने कानून खत्म किए, आप बताइए और कर दूंगा

सीएम योगी और राजनाथ भी देंगे अंतिम श्रद्धांजलि
रिपोर्ट के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, तेलंगाना के सीएम केसीआर और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी पहुंचेंगे. इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्रियों और विधायकों-सांसदों के पहुंचने की भी चर्चा है.

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने दुख जताया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी. मुलायम का शव सैफई पहुंचने के बाद से ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement