Advertisement

Mulayam Singh Health Update: मुलायम सिंह की हालत अब भी नाजुक, AIIMS और लखनऊ के डॉक्टर से ली जा रही सलाह

Mulayam Singh Health Update: मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

Mulayam Singh Health Update: मुलायम सिंह की हालत अब भी नाजुक, AIIMS और लखनऊ के डॉक्टर से ली जा रही सलाह

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पातल में भर्ती मुलायम सिंह की हालत पर डॉक्टर पल-पल नजर रख रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पहले से मुलायम सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मेदांता (Medanta) अस्पताल की टीम के साथ उनकी मेडिकल हिस्ट्री साझा की है. इसके अलावा लखनऊ और दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के डॉक्टरों को भी बुलाया गया है. 

ICU में भर्ती हैं मुलायम सिंह
मुलायम सिंह यादव की तबियत पिछले काफी समय से खराब है. उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. रविवार को उनकी तबियत अचानक खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया. उनटे बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह को यूरिन इंफेक्शन और चेस्ट में कंजेशन की शिकायत है. 

ये भी पढ़ेंः कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

दिया जा रहा वेंटिलेटर सपोर्ट   
मुलायम सिंह की हालत अभी स्थिर बनी हुई है. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत पर पल-पल की नजर रखी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह की हालत की जानकारी ली. पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement