Advertisement

Mulayam Singh Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए 'धरतीपुत्र', नम आंखों से अखिलेश ने दी मुखाग्नि

Mulayam Singh Yadav: 'नेताजी' मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार उनके गांव सैफई में किया गया. अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी.

Mulayam Singh Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए 'धरतीपुत्र', नम आंखों से अखिलेश ने दी मुखाग्नि

अलविदा 'नेताजी'

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नम आखों से मुखाग्नि दी. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. यूपी सरकार ने 'धरतीपुत्र' के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया हुआ है.

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
मुलायम सिंह के गांव सैफई में उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ पहुंची. सोमवार सुबह गुरुग्राम में निधन के बाद शाम को उनका पार्थिव शरीर सैफई लाया गया था. सैफई में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम दलों ने नेताओं ने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी. सैफई गांव में एक किसान परिवार में जन्में मुलायम सिंह यादव 7 बार सांसद, 10 बार विधायक और 3 बार यूपी के मुख्यमंत्री भी बने. वह 1996 से 98 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे. मुलायम सिंह यादव एक समय में पीएम पद के दावेदार भी रहे हैं.

पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के परिवार के ये लोग हैं सियासत में सक्रिय, 3 दलों में एक्टिव है कुनबा

अंतिम सफर में शामिल हुए ये दिग्गज

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • एनसीपी सुप्रीम शरद पवार व उनकी बेटी सुप्रिया सुले
  • छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
  • राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
  • मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ
  • भाजपा सांसद मेनका गांधी
  • भाजपा सांसद वरुण गांधी
  • बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन
  • सपा के मुस्लिम नेता आजमा खान
  • सुभसपा अध्यक्ष ओपी राजभर
  • भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement