Advertisement

Delhi: मुखर्जी नगर में पेड़ से लटका मिला UPSC Aspirant का शव, जानें क्या है मामला

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की प्रिलिम्स निकालने के बाद मेन्स की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई.

Delhi: मुखर्जी नगर में पेड़ से लटका मिला UPSC Aspirant का शव, जानें क्या है मामला
Add DNA as a Preferred Source

Mukherjee Nagar News: दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र में राजस्थान के दौसा जिले का रहने वाले 21 वर्षीय छात्र दीपक कुमार मीना का शव शुक्रवार को एक पेड़ से लटका हुआ मिला. जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई. दीपक मुखर्जी नगर में  यूपीएससी मेंस परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परिवार वालों ने दीपक की 10 दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार मीना का शव दशहरा मैदान के पास एक पेड़ में लटका हुआ पाया गया. शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि, शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे ये कहा जाए कि ये मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है या इसके पीछे कोई और कारण है. पुलिस ने बताया कि दीपक की गुमशुदगी की सूचना मिलने पर उनकी तलाश शुरू की थी. खोजबीन के दौरान दीपक का शव मिलने की जानकारी मिली.

यह भी पढ़ें : UPSC ESE 2024: 7 अक्टूबर से शुरू होगा इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का इंटरव्यू, यहां चेक करें शेड्यूल

सदमे में पूरा परिवार
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उनके परिवार ने बताया कि इस खबर के बाद उनके घर के सभी सदस्य घरे सदमे में हैं. उनकी मां ने कहा कि दीपक एक होशियार और मेहनती छात्र था, जिसने UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आया था. उसकी अचानक हुई मौत से पूरा परिवार ही सदमे में है. स्थानीय निवासियों ने भी दीपक की मौत पर शोक जताया है और इसे एक बड़ी आपदा बताया है. छात्र समुदाय में इस घटना के बाद चिंता का माहौल है. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में लगातार यूपीएससी कि तैयारी कर रहे कई छात्रों ने आत्महत्या कर लिया है. इस घटना को लेकर अब बहुत सारे लोग सुसाइड प्रिवेंशन और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि ऐसे मामलों से बचा जा सके.

जांच में जुटी है पुलिस 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दीपक के करीबी दोस्तों और जानने वालों से पूछताछ की जा रही है. उनके परिवार वालों और दोस्तों का कहना है कि पुलिस इस मामले को जल्दी से सुलझाए ताकि पूरा मामला का पता चल सके.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement