Advertisement

कौन हैं मुकेश अंबानी के गुरु प्रोफेसर मनमोहन शर्मा? जिनके एक आदेश पर उन्होंने 151 करोड़ रुपये कर दिए दान

Mukesh Ambani: क्या आप जानते हैं कि देश के जाने माने व्यापारी मुकेश अंबानी के गुरू कौन है. आइए जानते है प्रोफेसर मनमोहन शर्मा की बारे में जिन्हें मुकेश अंबानी ने दी 151 करोड़ की गुरूदीक्षा

Latest News
कौन हैं मुकेश अंबानी के गुरु प्रोफेसर मनमोहन शर्मा? जिनके एक आदेश पर उन्होंने 151 करोड़ रुपये कर दिए दान

mukesh ambani

Add DNA as a Preferred Source

Mukesh Ambani: देश के जाने माने व्यापारी और रिलायंस इटस्ट्री के मालिक चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) को 151 करोड़ रुपये का दान दिया है. संस्थान के इतिहास में यह सबसे बड़ा दान है. उन्होंने इसका ऐलान तब किया जब प्रोफेसर मनमोहन शर्मा की जीवनी पर लिखी किताब 'द डिवाइन साइंटिस्ट' का विमोचन समारोह चल रहा था. बता दें कि मुकेश अंबानी प्रोफेसर मनमोहन शर्मा को अपना गुरू मानते हैं, इसीलिए उन्होंने इस दान को गुरूदक्षिणा बताया है. 

प्रोफेसर शर्मा से किया वादा
इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी ने कहा कि "जब वे हमें कुछ बताते हैं, तो हम बस सुनते हैं... उन्होंने मुझसे कहा, 'मुकेश, तुम्हें आईसीटी के लिए कुछ बड़ा करना है' और मुझे प्रोफेसर शर्मा के लिए यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है."  इस किताब को अनीता पाटिल द्वारा लिखा गया है. इस पुस्तक में भारत में रासायनिक इंजीनियरिंग के विकास में शर्मा के योगदान पर प्रकाश डाला गया है. अंबानी ने इस जीवनी को एक महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए कहा, "शर्मा जैसे दिग्गज के जीवन को लिपिबद्ध करना एक बहुत बड़ा काम है."

ICT के पूर्व निदेशक
बतादें कि जिन प्रोफेशर मनमोहन शर्मा को मुकेश अंबानी अपना गुरू बता रहे है. वे इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) के पूर्व निदेशक और मुकेश अंबानी के शिक्षक थे. इनको भारतयी रासायनिक व्यवसाय को विकसित करने का श्रेय दिया जाता है. अंबानी ने आगे कहा, "मेरे पिता धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) की तरह, उनमें भी भारतीय उद्योग को अभाव से ग्लोबल लीडरशिप में बदलने की तीव्र इच्छा थी." उन्होंने आगे कहा, "इन दो साहसी दूरदर्शी लोगों का मानना ​​था कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी, निजी उद्यमिता (private entrepreneurship) के साथ मिल कर समृद्धि के द्वार खोलेंगी."  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement