Advertisement

Mukesh Ambani को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी, IB ने जताया खतरा तो बढ़ाया गया सुरक्षा कवर

Mukesh Ambani Security Cover: इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक रिपोर्ट के बाद मुकेश अंबानी के सुरक्षा कवर को Z से बढ़ाकर Z प्लस कर दिया गया है.

Mukesh Ambani को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी, IB ने जताया खतरा तो बढ़ाया गया सुरक्षा कवर

बढ़ाई गई मुकेश अंबानी की सुरक्षा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का सुरक्षा कवर बढ़ा दिया गया है. अभी तक मुकेश अंबानी को Z सिक्योरिटी दी जा रही थी. अब उन्हें Z+ सिक्योरिटी (Z Plus Security) दी जाएगी. अब मुकेश अंबानी की सुरक्षा के लिए 58 जवानों को तैनात किया जाएगा. यहां यह बताना भी ज़रूरी है कि सुरक्षा कवर के लिए जो भी खर्च आता है उसे खुद मुकेश अंबानी चुकाते हैं. इतने जवानों के लिए हर महीने लगभग 40 से 45 लाख रुपये खर्च होते हैं. अंबानी की जान को खतरा जताए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है.

हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कहा था कि मुकेश अंबानी को खतरा है. आपको यह भी बता दें कि पिछले साल मुंबई स्थित एंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध कार मिलने के बाद सनसनी मच गई थी. काफी समय से केंद्र सरकार विचार कर रही थी कि मुकेश अंबानी की सुरक्षा बढ़ा दी जाए. अब नए फैसले के मुताबिक, 58 जवान मुकेश अंबानी और उनके परिवार की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे.

यह भी पढ़ें- सरकार ने ब्लॉक कराई 67 पोर्न वेबसाइट, महिलाओं की छवि बिगाड़ने का आरोप

अंबानी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 80 जवान
Z प्लस सिक्योरिटी भारत में सबसे हाई लेवल की सुरक्षा होती है. इसके तहत 6 सिक्योरिटी लेवल होते हैं. ये जवान दो शिफ्ट में काम करते हैं. इनमें NSG और आर्मी के जवान शामिल होते हैं. ये जवान मार्शल आर्ट जैसी कलाओं में माहिर होते हैं. अब मुकेश अंबानी को जितने गार्ड्स मिलेंगे उसके अलावा उनके पास 15-20 पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड कम बाउंसर भी हैं जो बिना हथियार के ही उनके साथ हमेशा मौजूद रहते हैं.

यह भी पढ़ें- 'जादूगर' अशोक गहलोत को क्या सच में जादू करना आता है? जानिए क्या है सच्चाई 

इसी साल जून में ही त्रिपुरा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करके मांग की गई थी मुकेश अंबानी की सुरक्षा वापस ले ली जाए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी. केंद्र सरकार ने तब कहा था कि यह मामला किसी राज्य का नहीं है. आपको यह भी बता दें कि मुकेश अंबानी को पहली बार साल 2013 में Z सिक्योरिटी देने का फैसला किया गया था. तब आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने उन्हें धमकी दी थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement