Advertisement

MUDA Scam में CM सिद्धारमैया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED का कसेगा शिकंजा?

Siddaramaiah Muda Scam: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं. मुडा जमीन घोटाले में उनके ऊपर ईडी (ED) का शिकंजा कस सकता है.

Latest News
MUDA Scam में CM सिद्धारमैया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED का कसेगा शिकंजा?

Muda Scam में बढ़ सकती हैं सिद्धारमैया की मुश्किलें 

Add DNA as a Preferred Source

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया (Siddaramaiah) पर बीजेपी इस वक्त ताबड़तोड़ हमले कर रही है. मुडा स्कैम (Muda Scam) में हाई कोर्ट ने जांच जारी रखने का आदेश दिया है. प्रदेश की राजनीति में यह मामला गर्माया हुआ है. अब मुख्यमंत्री की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है. स्पेशल कोर्ट ने इस केस में पहले ही मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. अब ईडी (ED) भी एफआईआर दर्ज सकती है. अब तक दो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय की जांच में गिरफ्तार हो चुके हैं.

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल सकता है केस 
कर्नाटक के सीएम पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज कर सकती है. सिद्धारमैया के खिलाफ पीएमएलए के तहत केस दाखिल किया जा सकता है. मुडा जमीन घोटाले में आरोप है कि सीएम की पत्नी को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से 14 हाउसिंग सोसाइटी दी गई थी. इस आवंटन के लिए नियमों की अनदेखी की गई थी और मनमाने ढंग से आवंटन जारी किया गया. 


यह भी पढ़ें: 'भगवान को रखें राजनीति से दूर', सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति लड्डू विवाद पर की बड़ी टिप्पणी


यह है पूरा मामला 
बता दें कि कर्नाटक का मुडा स्कैम मामला साल 2009 से जुड़ा हुआ है. कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) में विकास योजनाओं के तहत अपनी जमीन खोने वाले लोगों के लिए साल 2009 में एक योजना शुरू की गई थी. इसके तहत जमीन गंवाने वाले लोगों को विकसित भूमि में से 50 फीसदी हिस्सा दिए जाने ऐलान किया था. हालांकि, साल 2020 में बीजेपी सरकार ने इसे स्थगित कर दिया था.

सिद्धारमैया पर आरोप है कि उनकी पत्नी की  3 एकड़ और 16 गुंटा भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया था. बिना अधिग्रहण के ही देवनूर विकास योजना का तृतीय चरण विकसित कर दिया गया था.


यह भी पढ़ें: महिला टेनिस खिलाड़ी ने मां के सिर पर ट्रॉफी मार की हत्या, पिता पर लगाए संगीन आरोप


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement