Advertisement

MUDA Land Scam को लेकर BJP ने मांगा सीएम सिद्धारमैया से इस्तीफा, उठाई CBI जांच की मांग

MUDA Land Scam में राज्य के सीएम सिद्धारमैया पर गंभीर आरोप लगे हैं. इसको लेकर बीजेपी की तरफ से लगातार इस्तीफा मांगा जा रहा है. इसी क्रम में राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी सासंद जगदीश शेट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है.

Latest News
MUDA Land Scam को लेकर BJP ने मांगा सीएम सिद्धारमैया से इस्तीफा, उठाई CBI जांच की मांग

मुडा लैंड स्कैम को लेकर कर्नाटक में सियासत तेज

Add DNA as a Preferred Source

कर्नाटक में इन दिनों मुडा लैंड स्कैम को लेकर सियासत अपने चरम पर है. इस स्कैम में राज्य के सीएम सिद्धारमैया पर गंभीर आरोप लगे हैं. इसको लेकर बीजेपी की तरफ से लगातार इस्तीफा मांगा जा रहा है. इसी क्रम में राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी सासंद जगदीश शेट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है. बेलगावी में पत्राकरों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 'इस मामले को लेकर सीएम सिद्धारमैया पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं' शेट्टर की ओर से आगे कहा गया कि 'राज्यपाल के द्वारा इस केस में जांच की बात कही गई है तो सीएम ने उनके इस आदेश को चैलंज किया है. वहीं हाई कोर्ट की तरफ से राज्यपाल के आदेश को कायम रखा गया है.'

'मामले में एक एफआईआर दर्ज'
जगदीश शेट्टर की तरफ से आगे बताया गया कि 'एक एफआईआर दाखिल कर दी गई है, और केस की इन्वेस्टिगेशन शीघ्र की प्रारंभ हो जाएगी.' उनकी ओर से सीएम के आग्रह किया गया है कि जब तक इन्वेस्टिगेशन पूरी नहीं होती है, सीएम को इस्तीफा सौंप देना चाहिए. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम की ओर से दशहरा कार्यक्रम के आयोजन जनता के विश्वास को लेकर शुरू किया गया है. 


यह भी पढ़ें: कभी IAS, कभी RAW एजेंट बनकर लोगों को ठगने वाली जोया गिरफ्तार, पुरुषों की आवाज निकालने में थी एक्सपर्ट


'जांच सीबीआई को सौंपी जाए'
सांसद शेट्टर की ओर से आगे कहा गया कि 'केंद्र सरकार पर जो ईडी के गलत इस्तेमाल को लेकर जो आरोप लगाए गए हैं, वो निराधार हैं.' साथ ही उन्होंने कहा कि 'हम पहले से ही मांग कर रहे हैं कि मुडा घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए और अब भी वही कह रहे हैं. उन्होंने सिद्धारमैया से कहा कि वह इस्तीफा दें और जांच का सामना करें.'

(With IANS Hindi Inputs)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement