भारत
Modi Cabinet ने आज बुधवार को होने वाली मीटिंग में बड़ा फैसला करते हुए खरीफ की फसलों की एमसएसपी में बढ़ोतरी कर दी है.
डीएनए हिंदी: पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा है कि खरीफ की फसलों की एमएसपी (MSP) को लेकर केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों को बड़ी सौगात दी है और खरीफ के 17 फसलों की एमएसपी को बढ़ा दिया गया है.
दरअसल, कैबिनेट की प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा है कि 2022-23 के खरीफ बिक्री सीजन के लिए 17 फसलों की MSP तय की गई है. धान की एमएसपी 2,040 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है. धान की एमएसपी में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढोत्तरी की गई है.
Cabinet approves MSPs for Kharif Marketing Season 2022-23: Union Minister Anurag Thakur pic.twitter.com/SIaZgb8EBF
— ANI (@ANI) June 8, 2022
Sidhu Moose Wala के पिता बोले, 'मां से टीका लगवाकर निकलता था उस रोज नहीं निकला और...'
इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने अरहर की दाल की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की है. अरहर दाल (तूअर) की एमएसपी 6,600 रुपए प्रति क्विंटल इस बार तय की गई है. पिछली बार से इस बार 300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है.
आरबीआई अभी और बढ़ा सकता है आपकी होम और कार Loan EMI
इस बड़े ऐलान के साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार पिछले 8 सालों से किसानों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास कर रही है और अब तक सरकार ने फसलों की खरीद पर किसानों को लगभग 50 फीसदी की MSP दी जा रही है और इसे सरकार किसानों के हितों को देखते हुए जारी रखेगी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर