Advertisement

धोनी ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलाया हाथ, फैंस पूछ रहे कब ज्वाइन करेंगे भाजपा

महेंद्र सिंह सफल कप्तान होने के साथ ही आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

धोनी ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलाया हाथ, फैंस पूछ रहे कब ज्वाइन करेंगे भाजपा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की फोटो शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. चेन्नई में अमित शाह और महेंद्र सिंह धोनी एक कार्यक्रम के दौरान मिले थे. दोनों ने साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं. अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

दरअसल, अमित शाह और महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मिले थे. यह कार्यक्रम इंडिया सीमेंट्स की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था. इसमें उन्होंने खिलाड़ी और राजनीति जगत के दिग्गजों को आमांत्रित किया था. इसी कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी और अमित शाह की मुलकात हुई. दोनों ने मुलाकात के दौरान एक दूसरे का हालचाल पूछा. इस पार्टी में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि धोनी समेत बड़ी हस्ति​यां शामिल हुईं.

फोटो वायरल होने पर फैंस ने पूछे सवाल

अमित शाह के साथ महेंद्र सिंह धोनी का फोटो वायरल होने पर पूर्व कप्तान के फैंस उनसे सवाल पूछने लगे. सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कोई उन्हें बधाई दे रहा है तो कुछ लोग उनसे अगला प्लान पूछ रहे हैं. 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement