Advertisement

MP: उज्जैन में चलती कार में शर्मनाक हरकत, 3 लड़कों ने किया नाबालिग के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नाबालग लड़की से साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया और फरार हो गए. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
MP: उज्जैन में चलती कार में शर्मनाक हरकत, 3 लड़कों ने किया नाबालिग के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां तीन दरिंदों ने एक 16 साल की लड़की के साथ चलती कार में गैंगरेप किया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने तीन लड़कों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

नाबालिग के साथ किया रेप 
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की एक शादी समारोह के दौरान शाजापुर जिले के निवासी मुख्य आरोपी के संपर्क में आई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ने लगी. दोनों फोन पर एक-दूसरे से बातचीत करते थे. पिछले पांच महीनों में दो-तीन बार उनकी मुलाकात भी हुई थी. शुक्रवार को जब मुख्य आरोपी ने उसे बुलाया तो वो उसकी कार में चली गई. आरोप है कि कार में बुलाकार तीन लड़कों ने उसके साथ रेप किया. 


ये भी पढ़ें-Crime News: पिता ने बेटा-बहू पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मामूली से विवाद पर उठाया खौफनाक कदम


घटना को अंजाम देने के बाद अगले दिन शनिवार की शाम आरोपियों ने लड़की को एक जगह पर छोड़ा और फरार हो गए. पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई. पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement