Advertisement

MP: जबलपुर में चाकू की नोक पर 22 साल की शिक्षिका से दुष्कर्म, प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर

Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में एक 22 साल की स्कूल टीचर के साथ रेप का मामला सामने आया है. वहीं महिला ने दुष्कर्म के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. 

Latest News
MP: जबलपुर में चाकू की नोक पर 22 साल की शिक्षिका से दुष्कर्म, प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर
Add DNA as a Preferred Source

MP Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 22 वर्षीय स्कूल टीचर ने खुद के साथ हुए दुष्कर्म के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, आरोपी ओमकार पटेल, जिसकी उम्र 55 वर्ष है. आरोपी ने चाकू दिखाकर शिक्षिका से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. सिहोरा थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर मनोज कुरील ने बताया कि घटना तब हुई जब पीड़िता अपने स्कूल से घर लौट रही थी.

क्या है मामला?
पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना के बाद सदमे में आई शिक्षिका ने घर लौटकर जहर खा लिया. रविवार देर रात सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. परिजनों ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.


ये भी पढ़ें- किशनगंज में छात्रा की संदिग्ध मौत, घर में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


अस्पताल में होश आने पर पीड़िता ने बताया नाम 
परिजनों का कहना है कि महिला घर आकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को चिंता हुई. दरवाजा तोड़कर देखने पर महिला अचेत अवस्था में मिली, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में होश में आने पर पीड़िता ने आरोपी का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement