Advertisement

MP: मालिक ने कहा 'तेरी मंगेतर से सेटिंग करवा दे', बौखलाए नौकर ने कर दी हत्या  

MP Crime News: एमपी के भोपाल में एक नौकर ने मालिक की हत्या कर दी है. पुलिस ने अब इस मामले में नौकर को गिरफ्तार कर लिया है. 

Latest News
MP: मालिक ने कहा 'तेरी मंगेतर से सेटिंग करवा दे', बौखलाए नौकर ने कर दी हत्या  
Add DNA as a Preferred Source

MP Crime: भोपाल से एक मामला सामने आया है, जहां नौकर ने मालिक की हत्या कर दी थी. बुधवार को  पुलिस ने इस मामला का खुलासा कर नौकर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मृतक मालिक अपने नौकर के नंगेतर पर गलत नजर डाल रहा था. साथ ही उसके बारे में  अभद्र भाषा का प्रयोग करता था. इस बात पर गुस्से में आकर रघुवीर ने अपने भाई नरेंद्र के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दे दिया. 

वहीं 12 नवंबर को महेश की गुमशुगदी की शिकायत उसकी भाभी ने ईंटखेड़ी पुलिस थाने में दी थी. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि महेश को नौकर के साथ देखा गया था.  पुलिस ने जब पुछताछ शुरू की तो पहले नौकर ने गुमराह करने की कोशिश की फिर सख्ती से पुछने से उसके अपने अपराध को स्वीकार कर लिया. 

नौकर ने की मालिक की हत्या 
रघुवीर ने पुलिस के सामने कहा कि महेश ने और उसने शराब पी थी. इसी दौरान महेश ने उसकी मंगेतर के अपमानजनक टिप्पणी कर दी. उसने कहा कि अपने मंगेतर से सेटिंग करवा दे. इसके बाद महेश की इस बात पर गुस्साए  रघुवीर ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे पत्थरों से कुचलकर मार डाला. 


ये भी पढ़ें- UP ATS में तैनात महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, पहले कपड़े फाड़े फिर जान से मारने की दी धमकी


पुलिस मामला किया दर्ज 
नौकर ने मालिक के चेहरे और सिर पर कई वार किए, जिसके कारण मालिक  की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों ने ही लाश को ऐरोसिटी रोड पर एक  नाली छुपा दिया. पुलिस ने रघुवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement