Advertisement

MP News: पति ने मृत समझ कर दिया था अंतिम संस्कार, Ladli Behna Yojana के पैसों से खुली अलग ही कहानी

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड में एक महिला के परिवार ने मृत मान अंतिम संस्कार कर दिया था. लाडली बहन योजना की वजह से महिला के जीवित होने की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है.

Latest News
MP News: पति ने मृत समझ कर दिया था अंतिम संस्कार, Ladli Behna Yojana के पैसों से खुली अलग ही कहानी

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां ज्योति शर्मा नाम की एक महिला 2 मई को घर से लापता हो गई थी. परिवार ने पहले खुद तलाशा और फिर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस को एक जली हुई लाश मिली जिसकी उम्र ज्योति से मेल खा रही थी. परिवार ने उसे मृत मानकर अंतिम संस्कार तक कर दिया था. इधर जून के आखिरी सप्ताह में नोएडा के कियोस्क सेंटर से ज्योति के खाते से 27,000 रुपये निकाले गए और अलग ही कहानी सामने आई. 

लाडली बहन के पैसों ने खोला ज्योति का राज 
मध्य प्रदेश पुलिस ने ज्योति के मायके वालों की शिकायत पर उसके पति सुनील शर्मा के खिलाफ केस भी दर्ज किया था. जून के आखिरी हफ्ते में ज्योति के बैंक खाते से 27,000 रुपये निकाले गए थे. मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना के तहत यह रकम उसके खाते में आई थी जिसे उसने नोएडा के कियोस्क सेंटर से अंगूठा लगाकर निकाला था.

यह भी पढ़ें: NDA संसदीय बैठक में PM Modi ने सांसदों को दिया बड़ा मैसेज, न करें राहुल गांधी जैसा व्यवहार  

पुलिस ने सुनील की शिकायत पर नोएडा के सेंटर में पता करवाया, तो हैरान रह गई. पैसे ज्योति ने खुद निकाले थे और वह भी पास की एक दुकान पर चप्पल ठीक कराते दिख गई. 

पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी
पुलिस की पूछताछ में ज्योति ने कबूल किया कि उसने अपने पति का घर छोड़ दिया था और लाडली बहन योजना के तहत मिली राशि अपने खाते से निकाली थी. उसने यह भी बताया कि भिंड के अपने गांव से वह चुपचाप घर से भाग गई थी और नोएडा में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. पुलिस ने ज्योति को मायके वालों का सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें: 'मैंने गर्भाशय खोया, घर गंवाया पर डर से आजाद हो गई' Mahua Moitra बोली- आपका अंत देखूंगी BJP

इधर उसके पति सुनील का कहना है कि उसे मृत मानकर उसने ब्राह्मण भोज और कन्या भोज तक करा दिया था. एक महीने से वह पुलिस के चक्कर काट रहा है. अब वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement