Advertisement

MP News: पाकिस्तानी पिता-भारतीय मां और 9 बच्चे, पाक के लोगों को ढूंढने के अभियान में सामने आया अनोखा केस

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी लोगों को भारत से निकलने का आदेश दिया है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश से एक अनोखा मामला सामने आया है.

Latest News
MP News: पाकिस्तानी पिता-भारतीय मां और 9 बच्चे, पाक के लोगों को ढूंढने के अभियान में सामने आया अनोखा केस
Add DNA as a Preferred Source

पहलगाम में हुए आतंकी हमले 28 लोगों की मौत हो गई. आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इसके बाद से भारत सरकार एक्शन में नजर आ रही है. सरकार ने देश से सभी पाकस्तानी नागरिकों को बाहर जाने का आदेश दिया है. पुलिस लोगों को ढूंढकर बाहर निकाल रही है. लेकिन मध्य प्रदेश में पाकिस्तानी पिता और भारतीय माता के 9 बच्चों का एक अनोखा केस सामने आया है. अब अधिकारी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि इन बच्चों का क्या किया जाए, उन्हें पाकिस्तान भेजा जाए या फिर देश में ही रहने दिया जाए.

अधिकारी ने दी जानकारी 

एक एजेंसी के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि वे एक पाकिस्तानी व्यक्ति के मामले में भी समाधान की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि हमने भारतीय माताओं और पाकिस्तानी पिताओं से पैदा हुए 9 बच्चों के बारे में केंद्र से सलाह मांगी है. इनमें से चार बच्चे इंदौर में अपनी माताओं के पास हैं. जबकि तीन जबलपुर में और दो भोपाल में रह रहे हैं. केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार इन 9 बच्चों सहित मध्य प्रदेश के कुल 14 लोगों को देश छोड़ना था. हालांकि इनमें से तीन भारत छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें-भारत में अवैध तरीके से रह रही थी पाकिस्तानी महिला, फेक डाक्यूमेंट्स से मिली सरकारी नौकरी, अब फरार

भारत देश छोड़ने का अल्टीमेटम 

आपको बता दें कि केंद्र ने सोमवार को कहा कि जो भी पाकिस्तानी निर्धारित समय सीमा के अनुसार भारत छोड़कर नहीं जाते हैं, उसे गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा. ऐसे में इन्हें तीन साल तक की जेल या अधिकतम 3 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement