भारत
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मांस को जब्त कर लिया. साथ ही उसे जांच के लिए भेज दिया गया है. साथ ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सड़क को धुलवाया गया, हालांकि जांच दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे से वीडियो मिला है.
MP News: एमपी के टीकमगढ़ शहर में दुर्गा पंडाल के पास मांस मिलने के बाद बवाल की स्थिति बनी हुई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर जांच, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के मामौन दरवाजा में वन विभाग दफ्तर के सामने स्थित दुर्गा पंडाल के पास का है, जहां कल शाम करीब 7 बजे पंडाल के सामने सड़क पर एक बोरी में मांस दिखाई दिया, जिसे देखकर कुछ ही देर में वहा लोगों की भीड़ जमा हो गई और नवदुर्गा समिति के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन इसी बीच कुछ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.
सीसीटीवी में दर्ज हुई ये घटना
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मांस को जब्त कर लिया. साथ ही उसे जांच के लिए भेज दिया गया है. साथ ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सड़क को धुलवाया गया, हालांकि जांच दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे से वीडियो मिला है, जिसमें एक स्कूटी के साइड स्टैंड में फंसी ये मांस की बोरी साफ दिखाई दे रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी वीडियो की जांच से जल्द ही पूरी घटना की सच्चाई उजागर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-J-K Election Result: नोटा से भी पिछड़ा अफजल गुरु का भाई, मिले सिर्फ इतने वोट
इस तरह के मामले से बिगड़ सकता है आपसी सौहार्द
पंडाल में मांस मिलने की घटना इससे पहले भी हो चुकी है. कई बार इसको लेकर दंगे की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. साथ ही सियासत का पारा भी हाई होने की भी संभावनाएं बनी रहती हैं. इस मामले में पुलिस की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही है कि इलाके में शांति बनी रहे.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.