भारत
Jhabua Road Accident: मध्य प्रदेश के झाबुआ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. ये हादसा इतना खतरनाक था कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
Jhabua Road Accident: मध्य प्रदेश के झाबुआ से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में 9 लोग मारे जा चुके हैं. यहां वैन और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि वैन और टैंकर से काट-काट लाशें निकालनी पड़ रही हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास हुआ.
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस और अधिकारियों की टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया है. बताया जा रहा है कि ये टक्कर यहां पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुई है. बताया जाता है कि ग्रामीण किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय वैन में कुल 11 लोग सवार थे. इनमें 9 की तो मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा गांव के रहने वाले थे.
गांव में शोक की लहर
जबकि एक पास के ही गांव का रहने वाला है. पुलिस प्रसाशन मृतकों की पहचान करने के लिए जुटी हुई हैं. हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.