Advertisement

MP News: TI के चैंबर में ASI ने उतारी अपनी वर्दी, कहा- BJP नेता ने दिया वर्दी उतरवाने का धौंस

इस वीडियो में बीजेपी के नेता एएसआई विनोद मिश्रा को वर्दी उतार देने का धौंस दे रहे हैं. ये बीजेपी नेता दरअसल एक पार्षद पति है. वीडियो के मुताबिक ये घटना टीआई और नगर निगम के ऑफिशियल के सामने की है.

Latest News
MP News: TI के चैंबर में ASI ने उतारी अपनी वर्दी, कहा- BJP नेता ने दिया वर्दी उतरवाने का धौंस

Viral Video 

Add DNA as a Preferred Source

एमपी के सिंगरौली से बेहद ही चौंका देने वाला खबर आ रही है. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसकर्मियों और एक बीजेपी नेता सामने एक पुलिसकर्मी अपनी वर्दी फाड़ता हुआ नजर आ रहा है. ये वीडियो मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है. 

जांच के दिए आदेश
इस वीडियो में बीजेपी के नेता एएसआई विनोद मिश्रा को वर्दी उतार देने का धौंस दे रहे हैं. ये बीजेपी नेता दरअसल एक पार्षद पति है. वीडियो के मुताबिक ये घटना टीआई और नगर निगम के ऑफिशियल के सामने की है. इस वीडियो में एएसआई भावुक होकर अपना वर्दी फाड़ने लगता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरा पुलिस विभाग हरकत में आ गया है. इसको लेकर मामले की जांच की जा रही है. कि आखिर ये वीडियो कैसे वायरल हुआ. 

8 महीने पुराना है ये मामला
आपको बताते चलें कि ये पूरा केस लगभग 8 महीने पहले का है. मामला ये है कि इसका सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है. दरअसल मामला एक नाले को लेकर है. इसके लेकर पार्षद के पति अर्जुन गुप्ता टीआई और नगर निगम के ऑफिशियल को जर्सी उतरवाने की धमकी देने लगे थे. बहसबाजी देखकर एएसआई पूरी तरह से भावुक हो उठा, और अपना वर्दी फाड़ने लगा. उस वक्त वहां के एसपी की तरफ से इस मुद्दे को लेकर कार्रवाई भी की गई थी. फिर से इस वीडियो को वायरल होता देखकर एसपी निवेदिता गुप्ता ने इस क्लिप कैस लीक हुआ इसकी जांच बैठाई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement