Advertisement

MP News: प्रेमी युगल के साथ बदमाशों ने की बदसलूकी, नग्न हालत में अश्लील वीडियो बनाकर की पैसों की डिमांड

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कुछ बदमाशों ने प्रेमी युगल का अश्लील वीडियो बना लिया, साथ ही उनसे पैसों की डिमांड करने लगे.

Latest News
MP News: प्रेमी युगल के साथ बदमाशों ने की बदसलूकी, नग्न हालत में अश्लील वीडियो बनाकर की पैसों की डिमांड
Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां कुछ बदमाशों ने प्रेमी युगल का अश्लील वीडियो बनाया और उनसे पैसे मांगने लगे. दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडियो पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां चट्टानों के बीच स्थित एक गुफा पर एकांत वास में गए एक प्रेमी युगल को अपत्तिजनक हालत में देखकर कुछ युवकों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया. 

बदमाशों ने पैसों की मांग 
प्रेमी युगक का अश्लील वीडियो बनाने के बाद बदमाश उन्हें गालियां देते हुए उनसे पैसों की डिमांड करन लगे. इतना ही नहीं, बदमाशों ने युवती को कपड़े तक पहनने से रोका और उसके कपड़े छीन लिए. बताया जा रहा है कि घटना 5 से 6 दिन पुरानी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बदमाशों ने उन्हें ठीक से कपड़े तक नहीं पहने दिए और बार-बार दोनों से पैसों की मांग करते रहे. इस दौरान प्रेमी युगल बदमाशों के आगे हाथ जोड़ते रहे, लेकिन बदमाश उन्हें धमकाते रहे. 


ये भी पढ़ें-Chennai: मां ने कैंसर के इलाज के लिए बचाए थे पैसे, 26 साल के बेटे ने ऑनलाइन गेम में उड़ाई रकम, फिर कर ली आत्महत्या


 

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो किस क्षेत्र का इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन ये  वायरल वीडियो पुरवा वॉटर फॉल के आसपास का है. यहां पर एक युवक-युवती को कुछ लोगों ने अपत्तिजनक स्थिति में देखा जहां उनके साथ ये हरकत हुई. पुलिस के पास अभी पीड़ित और पीड़िता की तरफ से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement