Advertisement

MP में निर्भया जैसी वारदात, हैवानों ने पार की क्रूरता की सारी हदें, गैंगरेप के बाद महिला की मौत

मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया और उसके साथ ऐसी हैवानियत की कि सुनकर रूह कांप जाए.

Latest News
MP में निर्भया जैसी वारदात, हैवानों ने पार की क्रूरता की सारी हदें, गैंगरेप के बाद महिला की मौत

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बहुत ही दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया और उसके साथ ऐसी हैवानियत की कि सुनकर रूह कांप जाए. आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड और लकड़ी डाल दी, जिससे उसके शरीर के अंदर के अंग तक बाहर आ गए. इलाज न मिलने की वजह से महिला की मौत हो गई. ये घटना दिल्ली के निर्भया केस की याद दिला देती है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और जांच जारी है.

प्राइवेट पार्ट में रॉड और लकड़ी डाला 

यह दर्दनाक मामला खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के रोशनी चौकी इलाके का है. शनिवार दोपहर करीब 1 बजे गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आदिवासी महिला खून से लथपथ हालत में मिली. जानकारी के अनुसार, महिला दो बच्चों की मां थी. वह अपने ही गांव के दो लोगों, हरी पालवी और सुनील धुर्वे के संपर्क में थी. इन दोनों ने महिला को अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं, उन्होंने उसके शरीर के साथ ऐसी दरिंदगी की कि उसकी जान चली गई. आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड और लकड़ी डाल दी, जिससे उसके गर्भाशय तक बाहर आ गया.


यह भी पढ़ें: Bihar: लालू यादव का बेटे तेजप्रताप पर बड़ा एक्शन, पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, परिवार से भी किया बेदखल


फॉरेंसिक टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम

ग्रामीणों ने बताया कि महिला हरी पालवी के घर पर ही बेहोश पड़ी मिली थी. थोड़ी देर बाद होश आने पर उसने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है.जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को खालवा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया, जहां फॉरेंसिक टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस ने इस मामले में हरी पालवी और सुनील धुर्वे को हिरासत में ले लिया है. शुरुआती जांच में गैंगरेप और बर्बरता की पुष्टि हुई है. इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या महिलाओं के लिए गांव अब भी सुरक्षित नहीं हैं?

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement