Advertisement

MP: जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, पूरी बिल्डिंग ध्वस्त, 2 की मौत, 11 घायल

ये धमाका जबलपुर में मौजूद एफ-6 सेक्शन वाली इमारत संख्या 200 में हुआ है. आपको बताते चलें कि जबलपुर में मौजूद ये फैक्ट्री आयुध निर्माणी खमरिया इलाके में स्थित है.

Latest News
MP: जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, पूरी बिल्डिंग ध्वस्त, 2 की मौत, 11 घायल
Add DNA as a Preferred Source

MP News: जबलपुर में मौजूद आर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है. दरअसल ये धमाका बम फिलिंग के समय हुआ है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 11 लोग गंभीर तौर पर जख्मी हो गए हैं. जख्मी हो चुके लोगों का उपचार शहर में मौजूद एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया है. ये धमाका फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन वाली इमारत संख्या 200 में हुआ है. आपको बताते चलें कि ये धमाका जबलपुर में मौजूद एफ-6 सेक्शन वाली इमारत संख्या 200 में हुआ है. आपको बताते चलें कि जबलपुर में मौजूद ये फैक्ट्री आयुध निर्माणी खमरिया इलाके में स्थित है. 

कैसे हुई ये घटना
इस फैक्ट्री में सुबह लगभग 10:45 बजे धमाके की ये घटना हुई है. फैक्ट्री में स्थित एफ-6 भाग में बम फिलिंग का कार्य हो रहा था. इसी बीच ब्लास्ट की ये दुखद घटना हो गई. इस धमाके से पूरी इमारत धराशायी हो गई. इसके बाद वहां जोर से धमाका हुआ. इस धमाके में 12 से ज्यादा कर्मी इसके जद में आ गए. पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. दो लोगों की मौत इलाज के दौरान ही हो गई. 11 लोग घायल हैं. जिनमें कई लोगों की स्थिति बेहद नाजुक है. 


ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जानलेवा, तेजी से बढ़ रहा AQI, ग्रैप-II आज से लागू

मौके पर पहुंची पुलिस
इस धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत की टीम पहुंच गई. पुलिस की तरफ से बचाव के कार्य किए जा रहे हैं. पुलिस की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस इस धमाके की वजहों की जांच कर रही है. दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement