Advertisement

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में भाजपा ने जीतीं 163 सीट, सीएम पद के दावेदार नरोत्तम मिश्रा को मिली हार

Madhya Pradesh assembly elections 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावे कर रही थीं, लेकिन यह तो एमपी की जनता को तय करना था कि सत्ता किसे मिलेगी. यह जनादेश अब रिजल्ट के तौर पर सामने आ गया है.

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में भाजपा ने जीतीं 163 सीट, सीएम पद के दावेदार नरोत्तम मिश्रा को मिली हार

Madhya Pradesh Elections Results 2023: मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को जीत की बधाई देते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया. (फोटो- BJP Twitter)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा ने भारी अंतर से कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता से दूर कर दिया है. भाजपा ने 163 सीट हासिल की, जबकि कांग्रेस के खाते में 66 सीट ही आई हैं. बहुमत के लिए 230 विधानसभा सीट में से जरूरी 116 सीट का आंकड़ा भाजपा पहले ही छू चुकी थी और उसकी सरकार बनना तय हो गया था. देर रात तक सबकी नजर इस बात पर ही टिकी थी कि भगवा दल कुल कितनी सीट हासिल कर पाएगा. 

उधर, शिवराज सिंह चौहान की जगह नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर टॉप-5 दावेदारों में शामिल किए जा रहे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को करारा झटका लगा है. नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने हरा दिया है. राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोट से हराया है. पिछली बार राजेंद्र भारती नरोत्तम मिश्रा से केवल दो हजार वोट से हारे थे. इस बार उन्होंने अपना बदला ले लिया है. राजेंद्र भारती को 88977 वोट मिले, जबकि नरोत्तम मिश्रा को 81235 वोट मिल सके. 

भाजपा ने 8 फीसदी वोट से पछाड़ा कांग्रेस को

भाजपा ने कुल वोट में से 48.55% हिस्सेदारी हासिल की और कांग्रेस को 8% से भी ज्यादा वोट से हराया, जिसका नजारा उसके और कांग्रेस के सीटों में ढाई गुना से भी ज्यादा अंतर के तौर पर सामने आया है. कांग्रेस को 40.40% वोट ही हासिल हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan assembly elections 2023: राजस्थान में खिलेगा कमल या फिर लौटेगी कांग्रेस, यहां पढ़िए लाइव अपडेट

जानिए पिछले चुनाव के नतीजे 

इसस पहले यानि 2018 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर थी. नरोत्तम मिश्रा को 72,209 मत मिले थे, वहीं कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 69,553 वोट प्राप्त हुए थे. नरोत्तम मिश्रा महज 2,656 मतों के अंतर से ही यह चुनाव जीत पाए थे. पिछले 3 चुनावों से मुख्य मुकाबला नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के बीच ही रहा है लेकिन हर चुनाव में नरोत्तम मिश्रा ने जीत दर्ज की है. अगर राजेंद्र भारती की बात करें तो उन्होंने 2008 में पहली बार नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ा था. उस समय वह बसपा से मैदान में थे. इस चुनाव में राजेंद्र भारती को 23,256 वोट मिले थे, वहीं नरोत्तम मिश्रा को 34,889 वोट मिले थे औऱ उन्होंने यह चुनाव जीता था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement